''वेलेंटाइन डे'' पर हेलीकॉप्टर में घूमना चाहते हैं कपल : सर्वे

Updated at : 13 Feb 2016 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
''वेलेंटाइन डे'' पर हेलीकॉप्टर में घूमना चाहते हैं कपल : सर्वे

नयी दिल्ली : हर प्रेमी युगल प्रति वर्ष वेलेंटाइन डे को कुछ खास अंदाज में मनाने की चाह रखता है ताकि इस दिन की यादें उसके दिलो-दिमाग में वर्षों तक अंकित रहें. हालांकि आम तौर पर लोग पारपंरिक तरीके से रोमांटिक डिनर करना पसंद करते हैं लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हर प्रेमी युगल प्रति वर्ष वेलेंटाइन डे को कुछ खास अंदाज में मनाने की चाह रखता है ताकि इस दिन की यादें उसके दिलो-दिमाग में वर्षों तक अंकित रहें. हालांकि आम तौर पर लोग पारपंरिक तरीके से रोमांटिक डिनर करना पसंद करते हैं लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो अपनी साथी को हेलीकॉप्टर यात्रा पर ले जाना चाहते हैं.

ऑनलाइन डिल्स वेबसाइट नीयरबाई द्वारा 3,000 लोगों पर किये गये सर्वेक्षण के अनुसार ‘45 प्रतिशत लोगों ने अपने साथियों को रोमांटिक डिनर पर ले जाने का विकल्प चुना, 39 प्रतिशत ने उपहार देने की बात कही वहीं 18 प्रतिशत लोगों ने अपने ‘स्पेशल’ को हेलीकॉप्टर यात्रा पर ले जाने की बात जाहिर की.’

हालांकि सर्वेक्षण में यह बात निकलकर सामने आयी कि अधिकतर लोगों का बजट 3000 से 5000 रुपये के बीच का है और चूंकि प्यार के लिए एक दिन काफी नहीं इसलिए वे इस अवसर पर आंख मूंदकर पैसा भी नहीं बहाना चाहते हैं. जहां 40 प्रतिशत भारतीयों का औसतन 3000 रुपये खर्च करने का विचार है वहीं केवल 10 प्रतिशत लोग अपने साथी पर 5000 रुपये से अधिक खर्च करने को लेकर तैयार दिखे.

इसी बीच ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट जीवनसाथी.कॉम द्वारा कराये गये एक अन्य सर्वे के अनुसार 40 प्रतिशत भारतीय इस वेलेंटाइन डे पर अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करना चाहते हैं. इस सर्वेक्षण में कहा गया है ‘इस दिन 43 प्रतिशत पुरुष प्यार पर अधिक समय खर्च करना चाहते हैं लेकिन केवल 28 प्रतिशत महिलाएं ही ऐसा चाहती हैं.’

दिलचस्प यह है कि छोटे शहरों में यह आंकडा 45 प्रतिशत तक चला गया लेकिन महानगरों में ऐसे 30 प्रतिशत लोग ही मिले. कहा जाता है कि महिलाओं की पसंद को समझना मुश्किल है लेकिन इस सर्वेक्षण के अनुसार पुरुष इस बात को लेकर स्पष्ट दिखे कि महिलाएं क्या चाहती हैं और उसके अनुरुप तोहफा देने की उनकी योजना है. सर्वेक्षण में शामिल 62 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि 14 फरवरी को उनकी शादी या सगाई हो वहीं 33 प्रतिशत लोग इस दिन आराम करना चाहते हैं.

गौरतलब है कि यह वेलेंटाइन डे रविवार को है. इस वेबसाइट ने देशभर के 1800 लोगों से जवाब मांगा था. महिलाओं ने कहा कि उन्हें उपहारस्वरुप फूल, आभूषण, कपडे, एक्सेसरीज और वीकेंड ट्रिप मिलने चाहिए और पुरुषों ने सही सही इसका जवाब दिया. दूसरी तरफ महिलाओं ने कहा कि वे पुरुषों को कस्टमाइज्ड उपहार और परफ्यूम देना चाहती हैं लेकिन पुरुषों ने कहा कि फूल, कपडों और वीकेंड ट्रिप के अलावा वे उपहारस्वरुप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या आभूषण चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola