असामान्य ब्लडप्रेशर हो सकता है मौत का कारण

Updated at : 01 Nov 2015 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
असामान्य ब्लडप्रेशर हो सकता है मौत का कारण

अब तक आप एक ही हाथ का ब्लडप्रेशर नापते आएं हैं तो अब जरा ये लेख पढ़ लें और सावधान हो जाएं. शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि अगर दोनों हाथ के ब्लडप्रेशर में भारी असमानता हो, तो यह असामयिक मौत का कारण हो सकता है. विशेषज्ञों ने इसके लिए 230 लोगों पर प्रयोग किया. […]

विज्ञापन

अब तक आप एक ही हाथ का ब्लडप्रेशर नापते आएं हैं तो अब जरा ये लेख पढ़ लें और सावधान हो जाएं. शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि अगर दोनों हाथ के ब्लडप्रेशर में भारी असमानता हो, तो यह असामयिक मौत का कारण हो सकता है.

विशेषज्ञों ने इसके लिए 230 लोगों पर प्रयोग किया. जिसके बाद उनका दावा है कि जिन्हें हाई ब्लडप्रेशर की बीमारी है और उनके दोनों हाथ के ब्लडप्रेशर में बहुत ज्यादा अंतर है तो उनकी मौत हृदय रोग, सदमा या अन्य वजहों से और समय से पहले हो सकती है.

ब्रिटिश हेल्थ फॉउंडेशन के अनुसार ब्लडप्रेशर से पीड़ित लोगों को अपने हृदय की जांच लगातार कराते रहनी चाहिए. इसमें डॉक्टर्स को खास ध्यान देते हुए मरीज के दोनों हाथों से ब्लडप्रेशर की जाँच करनी चाहिए. वो मरीज जो अपने घर पर ही ब्लडप्रेशर चेक करते हैं उन्हें भी दोनों हाथों की ब्लडप्रेशर जांचनी चाहिए.

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मरीज के ब्लडप्रेशर का इलाज चल रहा है और उनके दोनों हाथ के ब्लडप्रेशर में अधिक अंतर है तो उनके लिए यह जानना जरूरी है कि उन्हें सतर्क हो जाना चाहिए.

इस शोध में पहले भी यह बात कही गई है कि अगर दोनों हाथ के ब्लडप्रेशर के बीच ज्यादा अंतर है तो यह नस संबधी बीमारी का कारण हो सकता है साथ ही इसके चलते मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है.

विशेषज्ञ कहतें हैं कि चूंकि दोनों हाथों के ब्लडप्रेशर में अधिक अंतर आना चिंता का विषय है इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि इस अंतर को देखते हुए मरीज अपने दिल की उचित जाँच करा लें.

ध्रूम्रपान को छोड़कर, कोलेस्ट्रोल या लो ब्लडप्रेशर का इलाज कराने से इन बीमारियों के खतरे की आशंका को कम की जा सकती है.

यह लेख ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola