मोटे लोग बचा सकते हैं मलेरिया से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2015 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

अक्सर लोग कहते हैं कि उन्हें मच्छर बहुत काटते हैं क्योंकि उनका खून मीठा है. लेकिन ये सच नहीं है. मोटे लोगों की गंध मच्छरों को आकर्षित करती है. इसी अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दावा बनाने की खोज की है जो मलेरिया को हराने में कामयाब हो सकती है. इस नई रिसर्च […]
विज्ञापन
अक्सर लोग कहते हैं कि उन्हें मच्छर बहुत काटते हैं क्योंकि उनका खून मीठा है. लेकिन ये सच नहीं है. मोटे लोगों की गंध मच्छरों को आकर्षित करती है. इसी अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दावा बनाने की खोज की है जो मलेरिया को हराने में कामयाब हो सकती है.
इस नई रिसर्च अनुसार मच्छरों का काटना हमारे जीन के अनुसार होता है. 2012 में मलेरिया मच्छरों के काटने से 627,000 लोगों की जान गई. इन मामलों में ज्यादातर मोटे लोग शामिल थे जिनके पास से एक खास किस्म की गंध आती थी.
लन्दन स्कूल ऑफ़ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन ने पहली बार एक शोध में जुड़वाँ बच्चों द्वारा यह जाना कि मनुष्य के जीन किस तरह से गंध को अनुवांशिकता के साथ आगे ले जा सकते हैं. यही कारण है कि जिस गंध के लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं उनके बच्चों को भी मच्छर अधिक काटते हैं. लेकिन ये जुड़वां बच्चों में ज्यादातर देखने को मिलता है.
इस खोज के बाद वैज्ञानिकों ने मच्छरों से बचने के लिए बदबूदार क्रीम, तेल की जगह मच्छर विरोधी की दावा की बनाने की बात की.
लन्दन स्कूल, मेडिकल एंटोमोलोजी के सीनियर लेक्चरर डॉ. लोगन का कहना है कि मच्छर को प्रभावित करने वाली गंध के जीन की खोज के बाद हमारे लिए यह जानना आसान हो गया है कि किस प्रकार मच्छरों से बच के रहा जा सकता है, किस तरह से इनके इन्फेक्शन और बीमारी से बचा जा सकता है.
अगर हम ये जान ले कि हर व्यक्ति का जीन दुसरे से भिन्न होता है तो यह मुमकिन है कि हम मच्छरों को रोक सके. उनके प्रभाव को, उनके विकास को, उनसे होने वाली गंभीर बिमारियों को रोक सकेंगे. भविष्य में हम एक ऐसी दवा को बनायेंगे जो प्राकर्तिक रूप से बिना किसी लोशन के मच्छरों से निजात दिला सकेगी.
इस शोध से सम्बंधित परिक्षण में 18 विशेष गंध वाली जुड़वां महिलाओं और 19 सामान्य जुड़वां महिलाओं को सम्मिलित कर पाया गया कि जुड़वां महिलाएं उसी तरह से मच्छरों को आकर्षित कर रही थीं जैसे एक विशेष गंध वाला मोटा व्यक्ति करता है. यानी जीन इस गंध के लिए जिम्मेदार है.
प्रयोग में प्रेग्नेंट महिलाओं को भी शामिल किया गया और उन महिलाओं को भी जो प्रेग्नेंट नहीं थीं. इस प्रयोग में आश्चर्य करने वाली बात सामने आई कि मच्छर प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा काटते हैं.
वैज्ञानिक इस गंध से जल्द ऐसी दावा बनायेंगे जो मच्छरों को दूर करने में कारगार होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










