एसिडिटी दूर करने में बेहद असरदार है लौंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसिडिटी होने पर मुलैठी का चूर्ण या काढ़ा बना कर उसका सेवन करना चाहिए.नीम की छाल का चूर्ण या रात में भिगो कर रखे गये छाल का पानी छान कर पीना चाहिए. दूध के साथ त्रिफला पीने से भी एसिडिटी में लाभ होता है. – दूध में मुनक्का डाल कर उबालना चाहिए. उसके बाद दूध […]
विज्ञापन
एसिडिटी होने पर मुलैठी का चूर्ण या काढ़ा बना कर उसका सेवन करना चाहिए.नीम की छाल का चूर्ण या रात में भिगो कर रखे गये छाल का पानी छान कर पीना चाहिए. दूध के साथ त्रिफला पीने से भी एसिडिटी में लाभ होता है.
– दूध में मुनक्का डाल कर उबालना चाहिए. उसके बाद दूध को ठंडा करके पीने से एसिडिटी दूर होती है. कच्ची सौंफ चबाने से भी इसमें लाभ मिलता है.
– एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ी पिसी काली मिर्च तथा आधा नीबू निचोड़ कर रोज सुबह पीने से लाभ होता है.
– सौंफ, आंवला व गुलाब के फूलों का चूर्ण बना कर उसे सुबह-शाम आधा-आधा चम्मच लेने से एसिडिटी से बचे रहेंगे.
– जायफल तथा सोंठ को मिला कर चूर्ण बना लें. इसे एक-एक चुटकी लेने से एसिडिटी दूर होती है. पुदीने की पत्तियां उबाल कर पीने से भी राहत मिलती है.
– सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी में फायदा होता है.
– एसिडिटी होने पर लौंग चूसना बेहद फायदेमंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










