स्वतंत्र भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी अन्ना मल्होत्रा का निधन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Sep 2018 3:16 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : स्वतंत्र भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी अन्ना मल्होत्रा अपने घर पर मृत पायीं गयी हैं, उनका निधन सोमवार को हुआ है, उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. अन्ना की उम्र 91 साल की है. केरल के एरनाकुलम जिले में 1927 में जन्मी अन्ना राजम जॉर्ज उच्च शिक्षा के लिए मद्रास […]
विज्ञापन
मुंबई : स्वतंत्र भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी अन्ना मल्होत्रा अपने घर पर मृत पायीं गयी हैं, उनका निधन सोमवार को हुआ है, उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. अन्ना की उम्र 91 साल की है.
केरल के एरनाकुलम जिले में 1927 में जन्मी अन्ना राजम जॉर्ज उच्च शिक्षा के लिए मद्रास यूनिवर्सिटी आ गयी थीं. अन्ना ने 1951 में सिविल सर्विस की परीक्षा पास की थी. उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर आएन मल्होत्रा के साथ शादी की थी. वर्ष 1989 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था.
वाराणसी बनेगा पूर्वी भारत का ‘गेटवे’ : नरेंद्र मोदी
अन्ना मल्होत्रा ने तमिलनाडु के सात मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया था. एशियन गेम्स के दौरान वे राजीव गांधी की भी काफी करीबी रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










