Suji Matar Chilla: सर्दियों में नाश्ते में झटपट तैयार करें सूजी और मटर से बना चीला
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 12 Dec 2025 8:09 AM
Suji Matar Chilla ( AI Image)
Suji Matar Chilla: अगर आप भी चीला खाना पसंद करते हैं तो ठंड के मौसम में सूजी मटर चीला को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं सूजी मटर चीला की रेसिपी.
Suji Matar Chilla: सर्दियों में आप भी मटर का इस्तेमाल करके नाश्ते में झटपट कुछ टेस्टी डिश बनाना चाहते हैं तो सूजी मटर चीला को बनाएं. ठंड के मौसम में नाश्ते में या बच्चों के टिफिन में जल्दी से कुछ तैयार करना हो तो सूजी मटर चीला एक अच्छा ऑप्शन है. ये चीला खाने में स्वादिष्ट होता है और बच्चे-बड़ों सभी को पसंद आएगा. गरमा-गरम चीला को आप चटनी, अचार या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं.
सूजी मटर चीला के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सूजी (रवा)- 1 कप
- मटर- 1 कप
- दही- आधा कप
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- प्याज- 1
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
सूजी मटर चीला को कैसे तैयार करें?
- सूजी मटर चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें. उबले हुए मटर को ठंडा कर लें और दरदरा पीस लें.
- अब एक बर्तन में सूजी और दही डाल दें. थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब आप सूजी के मिश्रण में मटर को डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटा प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती, जीरा और नमक डालकर मिक्स कर लें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा है तो आप इसमें थोड़ा पानी मिला लें.
- अब तवा को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें. फिर आप एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवा पर डाल दें. किनारों पर एक चम्मच तेल डालें. चीला जब एक तरफ से पक जाए तब आप इसे दूसरी तरफ पलट दें. दोनों तरफ से चीला को आप पका लें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










