Moong Dal Methi Pakora: सर्दियों में तैयार करें क्रिस्पी स्नैक्स, इस तरीके से बनाएं मूंग दाल-मेथी के पकौड़े

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Moong Dal Methi Pakora (AI Image)

Moong Dal-Methi Pakora: ठंड के दिनों में आप भी मेथी के पत्तों का इस्तेमाल करके स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो मूंग दाल-मेथी के पकौड़े को ट्राई कर सकते हैं. मूंग दाल-मेथी के पकौड़े को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Moong Dal Methi Pakora: सर्दियों में लोग गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद करते हैं. अक्सर लोग बेसन का इस्तेमाल करके पकौड़े बनाते हैं. आप बेसन के आलवा मूंग दाल से भी पकौड़े बना सकते हैं. मूंग दाल से बने पकौड़े का स्वाद लाजवाब होता है. ठंड के मौसम में आप मेथी और मूंग दाल से टेस्टी पकौड़े तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूंग दाल-मेथी के पकौड़े को तैयार करने का तरीका. 

मूंग दाल-मेथी के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंग दाल- 1 कप
  • मेथी के पत्ते- 1 कप
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

मूंग दाल-मेथी के पकौड़े को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल-मेथी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को अच्छे से धो लें और इसे आप 3-4 घंटे तक भिगो दें. दाल को आप दरदरा पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. 
  • मेथी के पत्तों को धो लें और बारीक काट लें. इसे आप दाल में डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज, धनिया पत्ती और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें.
  • अब आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और नमक डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
  • पकौड़े बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने पर आप तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और तेल में डाल दें. पकौड़े जब अच्छे से पक जाएं और क्रिस्पी हो जाएं तब आप एक प्लेट में निकाल लें. एक बार में आप 4-5 पकौड़े को फ्राई करें. इस तरीके से आप बचे हुए घोल से सारे पकौड़े बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola