Hara Chana Chutney: ठंड के मौसम में बनाएं हरे चने की चटपटी चटनी, इस तरीके से फटाफट करें तैयार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 21 Dec 2025 3:29 PM
Hara Chana Chutney (AI Image)
Hara Chana Chutney: ठंड के मौसम में तैयार करना चाहते हैं चटपटी चटनी तो जरूर बनाएं हरे चने की चटनी. आइए जानते हैं हरे चने की चटनी को बनाने की रेसिपी.
Hara Chana Chutney: स्नैक्स, रोटी, पराठे या चावल-दाल के साथ अगर चटनी मिल जाए तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर खाने के साथ चटनी न हो तो खाना थोड़ा फीका सा लगने लगता है. चटनी की खास बात यह होती है कि आप इसे जल्दी से तैयार कर सकते हैं और इसका चटपटा स्वाद बहुत अच्छा लगता है. आपने ने भी टमाटर की चटनी, धनिया की चटनी, इमली की चटनी, नारियल की चटनी, लहसुन की चटनी और मूंगफली की चटनी को जरूर ट्राई किया होगा. लेकिन क्या आपने हरे चने की चटनी को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो सर्दियों में आप हरे चने की चटनी को बनाएं. इस चटनी को तैयार करना बेहद आसान है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं हरे चने की चटनी बनाने की आसान विधि.
हरे चने की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- हरा चना- 1 कप
- हरी मिर्च- 1-2 कटा हुआ
- तेल- 1 चम्मच
- लहसुन- 2-3 कलियां
- अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- नमक- स्वादानुसार
हरे चने की चटनी को कैसे तैयार करें?
- हरे चने की चटनी को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप चने को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसके बाद आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें.
- अब आप लहसुन की कलियां को काटकर तेल में डाल दें. फिर आप हरी मिर्च को काटकर डाल दें और थोड़ी देर भूनें.
- अब आप हरे चने को डाल दें और भूनें. इसमें आप स्वादानुसार नमक और अमचूर पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसे आप ठंडा कर लें. ठंडा हो जाने पर आप इसे मिक्सी जार में डाल दें. थोड़ा पानी डालकर आप इसे पीस लें. इस तरीके से आप हरे चने की चटनी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की
यह भी पढ़ें- Bathua Pakora Recipe: सर्दियों में जब मन करे कुछ गरमा-गरम स्नैक्स खाने का, तो बनाएं मजेदार और क्रिस्पी बथुआ के पकौड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










