ePaper

Gobhi-Matar Paratha: सुबह के नाश्ते में बनाएं गोभी-मटर का पराठा, ठंड के मौसम में जरूर करें ट्राई

Updated at : 17 Dec 2025 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
Gobhi-Matar Paratha

Gobhi-Matar Paratha (AI Image)

Gobhi-Matar Paratha: आप भी नाश्ते में पराठे खाना पसंद करते हैं तो ठंड के मौसम में गोभी-मटर का पराठा को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से गोभी-मटर का पराठा बनाने की विधि.

विज्ञापन

Gobhi-Matar Paratha: सर्दियों के मौसम में नाश्ते की बात आती है तो अक्सर लोग पराठा खाना पसंद करते हैं. इस मौसम में कई तरह के पराठे बनाए जाते हैं. नाश्ते में गोभी और मटर से बने पराठे को आप भी जरूर ट्राई करें. गोभी-मटर का पराठा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और ये पराठा नाश्ते और लंच बॉक्स में ले जाने के लिए परफेक्ट है. गोभी-मटर का पराठा को आप दही, मक्खन या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. 

गोभी-मटर का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा-  2 कप
  • गोभी- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • मटर- 1 कप (उबले हुए)
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार

गोभी-मटर का पराठा को कैसे तैयार करें?

  • गोभी-मटर का पराठा तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को डाल दें. इसमें आप थोड़ा सा नमक और 1 चम्मच घी या तेल डालकर मिला लें. जरूरत के हिसाब से पानी डालकर आटा गूंथ लें और ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • गोभी को अच्छे से धो लें और कद्दूकस कर लें. मटर को भी उबाल लें और दरदरा पीस लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज को भी डाल दें. फिर गोभी और मटर डालकर अच्छे से पका लें. इसके बाद धनिया पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें. धनिया पत्ती को बारीक काटकर डाल दें. मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. 
  • अब आप आटे से छोटी सी लोई बनाएं. इसे आप बेल लें और बीच में एक चम्मच गोभी-मटर के मिश्रण को डाल दें. 
  • किनारों को बंद करके हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें. इसके बाद तवा गर्म करें और पराठा डाल दें. दोनों तरफ से पका लें और घी या तेल डालकर अच्छे से सेंक लें. इस तरीके से आप गोभी-मटर का पराठा को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Mix Veg Pickle: ठंड के मौसम में जरूर बनाएं ये स्पेशल मिक्स वेज अचार, इसका तीखा-चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola