Gajar Ka Achar Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर गाजर का अचार, जानें बनाने की आसान विधि 

Updated at : 19 Nov 2025 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
Gajar Ka Achar Recipe

Gajar Ka Achar Recipe (AI image)

Gajar Ka Achar Recipe: सर्दियों में आप भी ला रहे हैं बाजार से घर पर गाजर तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे गाजर का अचार बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Gajar Ka Achar Recipe: सर्दियों के दिन में गाजर जब बाजार में आने लगते हैं तब हर घर में गाजर का मीठा हलवा जरूर बनता है. आज हम आपको गाजर का हलवा नहीं, गाजर का अचार बनाने की विधि बताएंगे. गाजर का अचार घर में बनाना बहुत ही आसान है साथ ही इसका स्वाद बाजार में मिलने वाले अचार से बहुत स्वादिष्ट होता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर आसानी से गाजर का अचार बनाने की रेसिपी.

गाजर का अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाजर – 500 ग्राम (लंबी कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 6-7 (लंबी कटी हुई)
  • अदरक – 2 टुकड़ा (लंबी कटी)
  • नींबू – 2 (रस निकला हुआ)
  • सरसों का तेल – ½ कप
  • सरसों दाना – 2 बड़े चम्मच
  • मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1-2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हींग – एक चुटकी

यह भी पढ़ें: Amla Mirch Achar Recipe: हरी मिर्च का ट्विस्ट देकर बनाएं तीखा आंवला अचार, सर्दियों में बढ़ेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Pickle Recipe: दादी नानी के अंदाज में घर पर बनाएं मिर्च लहसुन का अचार, जानें आसान विधि

गाजर का अचार बनाने की विधि क्या है?

  • अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें. इसे आप अपनी पसंद के आकार में काट लें. 
  • इसके बाद आप गाजर को 2 घंटे के लिए धूप में हल्का सुखा लें. 
  • अचार का मसाला तैयार करने के लिए आप सरसों और मेथी को हल्का दरदरा पीस लें. फिर आप एक बर्तन में सरसों-मेथी पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और हींग डालकर सभी चीज को अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब आप एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, फिर गैस बंद करके तेल को थोड़ा ठंडा होने दें. 
  • इसके बाद आप एक बड़े बर्तन में गाजर, हरी मिर्च और अदरक मिलाएं, इसके बाद आप ऊपर से इसमें तैयार हुआ मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह सभी चीजों को मिक्स कर लें. 
  • लास्ट में नींबू का रस डालकर अचार को साफ जार में डालें और धूप में 1-2 दिन रखें. 
  • अचार का जार बीच-बीच में हिलाते रहे जिससे मसाला अच्छी तरह मिक्स हो जाए. 
  • अब तैयार है आपका सर्दियों का स्पेशल गाजर का अचार. 

यह भी पढ़ें: Vegetable Pickles: अब हर मौसम में बनाएं लाजवाब मिक्स अचार, जानें आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Amla Ka Achar: दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं स्वादिष्ट आंवला का अचार, नोट कर लें आसान रेसिपी 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola