Pickle Recipe: दादी नानी के अंदाज में घर पर बनाएं मिर्च लहसुन का अचार, जानें आसान विधि
Published by : Priya Gupta Updated At : 24 Jun 2025 2:52 PM
pickle recipe (ai image)
Pickle Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से तीखी मिर्च लहसुन का आचार बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं.
Pickle Recipe: भारतीय रसोई में आपको किसी न किसी चीज का आचार जरूर मिल जाएगा, क्योंकि यह खाने को और भी ज्यादा स्वादिष्ट, तीखा और चटपटा बनाने का काम करता है. लेकिन कई लोग आम, आंवले का आचार खाना पसंद नहीं करते हैं, बल्कि उन्हें ताजे मिर्च-लहसुन का आचार पसंद होता है. लहसुन और मिर्च का आचार खाने को तीखा बनाने में मदद करता है. इसे लोग ज्यादातर पराठों, दाल-चावल, पूरी या खिचड़ी के साथ खाना पसंद करते हैं. हालांकि, यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो पाचन सुधारने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है. ऐसे में आइए दादी नानी के स्टाइल में घर पर मिर्च लहसुन का अचार बनाने की विधि के बारे में जानते हैं. (Mirch Lahsun Pickle)
मिर्च लहसुन का अचार बनाने की सामग्री
- हरी मिर्च – 250 ग्राम (मोटी वाली)
- लहसुन की कलियां – 100 ग्राम (छीलकर)
- सरसों का तेल – 1 कप
- राई (पिली सरसों) – 2 बड़े चम्मच
- सौंफ – 2 बड़े चम्मच
- मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- हींग – आधा छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें: Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं एनर्जी से भरपूर ये चीला, जानें विधि
यह भी पढ़ें: Roasted Chana: बिना तेल घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी चना स्नैक्स
यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े
मिर्च लहसुन का अचार बनाने की विधि
- सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर सुखा लें और इसको बीच से लंबा काट लें.
- अब लहसुन को छीलकर हल्का सा कूट लें या दरदरा पीस लें.
- अब एक कढ़ाई में राई, सौंफ और मेथी दाना को हल्का सा भूनें (बिना तेल के) और दरदरा पीस लें.
- इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें,फिर गैस बंद करके तेल को थोड़ा ठंडा होने दें.
- तेल ठंडा होने के बाद उसमें पीसा हुआ हींग, राई, सौंफ, मेथी, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
- अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- तैयार हुए मिश्रण को एक साफ और सूखे कांच के जार में भरें.
- जार को 2–3 दिन धूप में रखें और रोज एक बार चम्मच से हिलाते रहें. अचार 4–5 दिन में तैयार हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










