Winter Special Bathua Chilla: इस बार सर्दियों में नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट बथुआ चीला, स्वाद चखते ही आ जाएगा मजा

Updated:
विज्ञापन
Winter Special Bathua Chilla

Winter Special Bathua Chilla (AI Image)

Winter Special Bathua Chilla: ठंड के मौसम में बथुआ के पत्तों से आप आसानी से चीला बना सकते हैं. इसे आप नाश्ते में तैयार करें. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ चीला बनाने की विधि.

विज्ञापन

Winter Special Bathua Chilla: सर्दियों के मौसम में अगर आप भी हरी पत्तेदार सब्जियों से बनी डिश खाना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. ठंड के मौसम में बथुआ के पत्तों से आप कई तरह की रेसिपी को तैयार कर सकते हैं. आप नाश्ते में बथुआ के पत्तों से स्वादिष्ट चीला बना सकते हैं. गरमा-गरम बथुआ चीला को आप चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. इस रेसिपी की खास बात यह है कि आप इसे झटपट से तैयार कर सकते हैं. आप भी इस बार सर्दियों में बथुआ चीला को जरूर बनाएं. 

बथुआ चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बथुआ के पत्ते- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेसन- 1 कप
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच 
  • तेल- जरूरत के अनुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

बथुआ चीला को कैसे तैयार करें?

  • बथुआ चीला तैयार करने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसे बारीक काट लें. 
  • अब आप एक बर्तन में बेसन और अजवाइन को डाल दें. इसमें आप बारीक कटे हुए बथुआ के पत्तों को भी डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटा प्याज और धनिया पत्ती को डाल दें. 
  • अब आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और धनिया पाउडर को डाल दें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आप चीला का घोल तैयार कर लें.
  • चीला बनाने के लिए तवा को गर्म करें. आप एक बड़े चम्मच की मदद से चीला के घोल को तवे पर डाल दें. किनारों पर तेल को डाल दें और चीला को दोनों तरफ से अच्छे से पका लें. इस तरह से आप बथुआ चीला को आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paratha: नाश्ते में गोभी-मूली के पराठे छोड़िए, सर्दियों में ट्राई करें स्वादिष्ट बथुआ पराठा

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola