Winter Special Bathua Paratha: नाश्ते में गोभी-मूली के पराठे छोड़िए, सर्दियों में ट्राई करें स्वादिष्ट बथुआ पराठा

Winter Special Bathua Paratha ( AI Image)
Winter Special Bathua Paratha: सर्दियों में आपने गोभी, मूली और आलू के पराठे को जरूर ट्राई किया होगा. अगर आप नाश्ते में कुछ अलग पराठे की रेसिपी बनाना चाहते हैं तो बथुआ पराठा को बना सकते हैं.
Winter Special Bathua Paratha: ठंड के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और बथुआ आसानी से मार्केट में मिल जाती हैं और इनका इस्तेमाल करके अलग-अलग तरह की रेसिपी को बनाया जाता है. बथुआ का साग आपने घर में जरूर बनाकर खाया होगा. सर्दियों में इस बार बथुआ के पत्तों से पराठा बनाकर ट्राई करें. ठंड के मौसम में नाश्ते में पराठा खाने का अलग ही मजा होता है. आप इस पराठा को आलू की सब्जी, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ पराठा बनाने की विधि.
बथुआ पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Ingredients For Bathua Paratha)
- आटा- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- तेल या घी- जरूरत के अनुसार
- बथुआ के पत्ते- 1 कप बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- जीरा- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
बथुआ पराठा को कैसे तैयार करें? (How To Make Bathua Paratha)
- बथुआ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को लें. अब आप इसमें नमक, 2 चम्मच घी या तेल को डाल दें और अच्छे से मिला लें.
- बथुआ के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें और इसे बारीक काट लें. इसे आप आटा में मिला दें. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- इसमें आप जीरा और अजवाइन को भी डाल दें. पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
- अब आप तवा को गर्म करें. आटे से लोई बनाएं और गोल बेल लें. इसे आप तवा पर डाल दें और अच्छे से दोनों तरफ से पका लें. जब ये दोनों तरफ से पक जाए तब आप घी या तेल डालकर पराठे को सेंक लें.
यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










