Bathua Aloo Paratha: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम बथुआ-आलू का पराठा, स्वाद ऐसा जो सबका दिल जीत ले

bathua aloo paratha ( AI Image)
Bathua Aloo Paratha: सर्दियों में आप भी पराठा खाना पसंद करते हैं तो बथुआ-आलू का पराठा को जरूर बनाएं. इसे आप चटनी, सब्जी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं बथुआ-आलू का पराठा बनाने की आसान रेसिपी.
Bathua Aloo Paratha: सर्दियों में अगर आप कुछ ऐसी डिश बनाना चाहते हैं जो जल्दी तैयार हो और सबको पसंद आए, तो पराठा सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. सर्दियों के मौसम में आपने ने भी की तरह के पराठे को जरूर बनाया होगा. लेकिन क्या आपने बथुआ-आलू का पराठा को बनाया है? अगर नहीं, तो इस बार सर्दियों में आप बथुआ-आलू का पराठा को जरूर बनाएं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ-आलू का पराठा बनाने का तरीका.
बथुआ-आलू का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बथुआ के पत्ते- 1 कप (बारीक कटे हुए)
- आटा- 2 कप
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- आलू- 2 (उबले हुए)
- अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- लहसुन- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल या घी- जरूरत के अनुसार
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
बथुआ-आलू का पराठा को कैसे तैयार करें?
- बथुआ-आलू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को लें. इसमें आप 1 चम्मच तेल या घी को डाल दें. थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिला लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
- बथुआ के पत्तों को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप जीरा, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को डालकर भूनें. इसके बाद आप बथुआ के पत्तों को डालकर पका लें.
- अब आप मैश किए हुए आलू को डाल दें. लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. थोड़ी देर तक पका लें और ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें. मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
- आटे से छोटी लोई बनाएं और गोल बेल लें. इसके बीच में बथुआ-आलू के मिश्रण को डाल दें. किनारों को जोड़कर बंद कर दें और हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें.
- अब गर्म तवे पर आप पराठे को डाल दें और दोनों तरफ से अच्छे से पका लें. जब ये दोनों तरफ से पक जाए तब आप घी या तेल लगाकर तक सेंक लें. इस तरीके से आप पराठे को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










