ePaper

Aloo Bathua Kachori: ठंड के दिनों में बनाना चाहते हैं कुछ स्पेशल, तो ट्राई करें आलू-बथुआ की कचौड़ी

Updated at : 01 Jan 2026 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Aloo Bathua Kachori

Aloo Bathua Kachori (AI Image)

Aloo Bathua Kachori: सर्दियों में आप भी खाना चाहते हैं कचौड़ी तो आलू-बथुआ की कचौड़ी को बना सकते हैं. आलू-बथुआ की कचौड़ी को आप आलू की सब्जी या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Aloo Bathua Kachori: ठंड के मौसम में अगर आपका भी मन कचौड़ी खाने का है तो आप आलू-बथुआ की कचौड़ी को बना सकते हैं. ठंड के दिनों में बथुआ के पत्ते आसानी से मिल जाते हैं और इससे कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और इन पकवानों का स्वाद लाजवाब होता है. आइए जानते हैं आलू-बथुआ की कचौड़ी को तैयार करने का तरीका. 

आलू-बथुआ की कचौड़ी को तैयार करने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मैदा- 2 कप
  • आलू- 2-3 उबले हुए
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई 
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच 
  • बथुआ के पत्ते- 1 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • तेल- जरूरत के अनुसार 

आलू-बथुआ की कचौड़ी को कैसे करें तैयार?

  • आलू-बथुआ की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को धोकर उबाल लें. इसे आप अलग निकाल लें और पीस लें.
  • एक कड़ाही में आप थोड़ा सा तेल गर्म करें और इसमें आप जीरा को डाल दें. इसके बाद आप हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. इसमें आप बथुआ के पत्तों का पेस्ट डाल दें और थोड़ी देर पका लें. इसके बाद आप धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. फिर इसमें मैश किए हुए आलू और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ी देर पका लें. ऊपर से आप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दें. 
  • अब आप एक बर्तन में मैदा को लें इसमें नमक और 2 बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर धीरे-धीरे पानी डालकर गूंथ लें. इसे आप थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें. इससे छोटी-छोटी लोई बना लें. लोई को बेलकर इसमें आप 1 चम्मच आलू-बथुआ का मिश्रण रखें. फिर किनारों को बंद करके गोल आकार दें. हाथ से चिपटा कर लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और कचौड़ी को तेल में डालकर फ्राई कर लें. इस तरीके से आप सारी कचौड़ी को तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola