White Bedsheet: तो इस वजह से होटलों में बिछाई जाती है सफेद चादर, बेहद दिलचस्प है कारण
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Jul 2023 12:15 PM
Why White Sheets are used in Hotels and Train: कभी आपने सोचा है कि आखिर बेड पर दिखने वाले या बिछाई जाने वाली बेड शीट हमेशा सफेद रंग की ही क्यों होती है या और रंग की चादर क्यों नहीं बिछाई जाती है. तो आइए आज हम आपसे साझा करने जा रहे हैं होटल रूम में सफेद बेडशीट से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स.
Why White Sheets are used in Hotels and Train: आप चाहे ट्रेन में ट्रैवल कर रहे हो या फिर होटल में रुक रहें हों तो एक कॉमन चीज देखें होंगे, सफेद चादर. लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर बेड पर दिखने वाले या बिछाई जाने वाली बेड शीट हमेशा सफेद रंग की ही क्यों होती है या और रंग की चादर क्यों नहीं बिछाई जाती है. तो आइए आज हम आपसे साझा करने जा रहे हैं होटल रूम में सफेद बेडशीट से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स.
सफाई में आसान
आप खुद सोच रहे होंगे कि आखिर सफेद रंग पर दाग पड़ने के बाद ये कैसे सफाई में आसान हो सकती है. लेकिन बता दें, सफाई करने में सफेद बेडशीट्स बेहद आसान होती हैं. होटलों में हर कमरे की कई चादरें होती हैं, जिन्हें एक साथ ब्लीच डालकर साफ किया जाता है. इन्हें एक साथ पानी में डालकर क्लोरीन में डुबोया जाता, इससे सफाई के दौरान क्लोरीन की परत भी उतर जाती है और चादर का रंग वैसा का वैसा ही रहता है.
स्मैल फ्री रहेगा रूम
गर्मी और मॉनसून में सीलन के चलते अक्सर बेडशीट से बदबू आने लगती है. हालांकि, ब्लीच और क्लोरीन की मदद से सफेद चादरों की रंगत बरकरार रखने के साथ-साथ इन्हें स्मैल फ्री रखना भी काफी आसान रहता है. इसीलिए ज्यादातर होटल रूम में सफेद बेडशीट का ही इस्तेमाल किया जाता है.
स्ट्रेस को रखता है दूर
अक्सर लोग छुट्टियों में अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए घूमने जाते हैं. ऐसे में होटल के कमरे में बिछी सफेद बेडशीट उन्हें अपनी तरफ बेहद आकर्षित करती है. मनोविशेषज्ञों की मानें तो होटल का कमरा जितना साफ होगा गेस्ट उतना ही अच्छा महसूस करता है.
पॉजिटिव वाइब मिलती है
घूम फिरकर थक हारकर होटल रूम पर आने के बाद हम सभी चैन की नींद सोना चाहते हैं. ऐसे में एक सफेद रंग ही है, जो आपको सुकून दे सकता है. कमरे में रहते हुए आपको शांति और पॉजिटिव वाइब्स आएंगी. इससे आपके दिमाग को बेहद आराम और खुशी भी मिलती है.
जानें कब हुई थी सफेद चादर के प्रयोग की शुरूआत
1990 से पहले रूम की चादर में लगी गंदगी छुपाने के लिए अक्सर कलर्ड बेडशीट का ही चुनाव किया जाता था. मगर, 1990 के बाद वेस्टर्न होटल डिजाइनरों ने रूम के लग्जरी लुक देने और ग्राहकों को कंफर्टेबल अनुभव देने के लिए सफेद बेडशीट डालने की शुरूआत की.
शीट कवर की कभी नहीं होती सफाई
होटल के कमरों में मौजूद सबसे गंदी चीजों में से एक हो सकता है शीट कवर. जी हाँ, शीट कवर को कभी भी साफ नहीं किया जाता है और इसे हर बार वैसे ही बिछा दिया जाता है. ऐसे में बेहतर होगा की आप इसे बार-बार न छुएँ और जाते ही बेड से अलग करके रख दें.
होटल रूम के टॉवल की नहीं होती रोज सफाई
होटल रूम के टॉवल भी बेडशीट्स की ही तरह ब्लीच किए जाते हैं. लेकिन कई बार जब आप अपना कमरा साफ करवाते हैं तो शायद आप ये सोचते होंगे की जो टॉवल रूम सर्विस द्वारा रिप्लेस किए गए हैं वह नए हैं, पर ऐसा नहीं है. अधिकतर पुराने टॉवल को ही प्रेस करके और रूम फ्रेशनर छिड़क कर आपके कमरे में रख दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










