Weight Gain Tips: आपके पतले दुबले शरीर में जान डाल देंगे ये स्मूदी, आज ही करें ट्राय

Updated:
विज्ञापन
Weight Gain Tips: आपके पतले दुबले शरीर में जान डाल देंगे ये स्मूदी, आज ही करें ट्राय

Weight Gain Smoothies: अगर लाख कोशिशों के बावजूद भी आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो ऐसे में आप इन स्मूदी या फिर ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं. यह आपके पतले-दुबले शरीर में जान डालने में मदद करेंगे.

विज्ञापन

Smoothie for Weight Gain: दिन की शुरुआत करने के लिए स्मूदी को सबसे बेस्ट माना गया है. एक तो इन्हें तैयार करना काफी ज्यादा आसान होता है वहीं, इनका सेवन करना भी काफी ज्यादा मजेदार होता है. इस तरह के जो स्मूदी या फिर ड्रिंक्स होते हैं ये आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. आप अपने गोल्स के हिसाब से इन ड्रिंक्स को तैयार कर इनका सेवन कर सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो अपने पतले-दुबले शरीर से काफी ज्यादा परेशान हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे स्मूदी के आइडियाज देने जा रहे हैं जिनका सेवन कर आप अपने बेजान शरीर में जान डाल सकते हैं. ये ड्रिंक्स आपके पतले दुबले शरीर में मसल्स और जान डालने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में डीटेल से जानते हैं.

भुने हुए चने और नट्स

भुने हुए चने और नट्स में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिल जाता है. इन चीजों का सेवन कर आप अपने ब्रेकफास्ट को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं. इन सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूदी तैयार करने के लिए आधा कप भुने हुए चनों का आटा, दूध, खजूर और अपने पसंदीदा नट्स को ले लें. इन सभी चीजों को काफी अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. इस ड्रिंक का सेवन कर आप काफी देर तक भूख लगने की समस्या से बचे रहेंगे और आपका वजन भी बढ़ेगा.

Also Read: Weight Gain fruits: वजन बढ़ाने के लिए खाइए ये 5 फल

Also Read: Weight gain tips: मोटापा बढ़ाना हैं तो आपको पता है केला कैसे और कब खाना चाहिए

पीनट बटर और बनाना स्मूदी

पीनट बटर और केला एक ऐसा जबरदस्त कॉम्बिनेशन जिसे शायद ही कोई ना कहे. एक ब्लेंडर ले लें और उसमें दो केले, दो चम्मच पीनट बटर और दूध डाल दें. इन सभी चीजों को आपस में मिलाकर एक स्मूदी बना लें. यह स्मूदी आपकी बॉडी में लीन मसल्स ऐड करने में मदद करते हैं.

बनाना, चॉकलेट और पीनट बटर स्मूदी

केले, चॉकलेट और पीनट बटर से तैयार की गयी यह स्मूदी सिर्फ हेल्दी ही नहीं होती है बल्कि, काफी ज्यादा स्वादिष्ट भी होती है. इस स्मूदी को तैयार करने के लिए एक ब्लेंडर में दो केले, दो चम्मच और चॉकलेट को डालकर ब्लेंड कर दें. आपके पतले-दुबले शरीर में यह स्मूदी मसल्स डालने में मदद करेगी.

Also Read: Weight Gain Drink: सिर्फ 2 महीने में वजन करें गेन, पिएं वजन तेजी से बढ़ाने वाला यह ड्रिंक

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola