ePaper

आप पर ही टिकी रहेंगी सब की नजरें, शादी सीजन में ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ी

Updated at : 21 Jan 2024 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
आप पर ही टिकी रहेंगी सब की नजरें, शादी सीजन में ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ी

शादी सीजन में सबसे ज्यादा कंफ्यूजन कपड़ो को लेकर ही होती है. लड़कियां और महिलाएं अपने पसंद के हिसाब से साड़ी टाइप सेलेक्ट कर उसे अपने हिसाब से स्टाइलिश लुक देकर वियर कर सकती हैं.

विज्ञापन
undefined

साड़ी पहनना तो सबको काफी पसंद होता है. साड़ी हमेशा एवरग्रीन चलन में रहता है. साड़ी का फैशन ट्रेंड रोजाना बदल रहा है और कुछ नया मार्केट में नजर आ रहा है.

undefined
साड़ी ट्रेंड

त्योहारों और आयोजन में शादी में हर कोई साड़ी पहनना पसंद करता है. कई सारी महिलाएं रोजाना साड़ी वियर करती हैं लेकिन शादी के लिए कुछ अलग हटके साड़ी खरीदती हैं. इनको खरीदने का मकसद होता है सबसे अलग दिखना.

undefined
लेटेस्ट डिजाइन साड़ी

आज हम आपको दिखाने वाले हैं साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस जिसे आप किसी भी शादी व फंक्शन के लिए पहन सकती हैं. उसे स्टाइल करने से आपका लुक अप-टू-डेट और आकर्षक दिखेगा.

undefined
सिल्क साड़ी

आप अलग लुक के लिए सिल्क साड़ी के अलग-अलग ऑप्शन्स को ट्राई कर सकती हैं. इन्हें स्टाइल करने से आपका लुक बिल्कुल अलग हो जाता है. आप रॉयल लुक में नजर आने लगते हैं.

undefined
कांजीवरम साड़ी 

कांजीवरम साडियों का अलग ही फैशन है. आजकल हर तरफ इस साड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है. हालांकि या साड़ियां काफी महंगी आती है लेकिन फिर भी इसके लुक का कोई जवाब नहीं है.

undefined
लिनेन साड़ी

लेनिन साड़ी आजकल ट्रेंड में है. साड़ी आपको बेहद एलीगेंट लुक देती है. इनका फेब्रिक काफी सॉफ्ट और आरामदायक होता है. लेनिन साड़ी का कपड़ा बहुत सॉफ्ट होता है. इस पर सिंपल और सोबर डिजाइन होते हैं.

undefined
ऑर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंजा साड़ी बहुत लाइट वेट और सॉफ्ट साड़ी होती है. आप इसे किसी भी शादी या फंक्शन में पहन सकते हैं. किटी पार्टी से लेकर डे आउटिंग तक सभी इवेंट में ये साड़ी लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी है.

undefined
प्री ड्रेप्ड साड़ीज

अभी रेडी-मेड या प्री ड्रेप्ड साड़ियों का भी खूब चलन है. ये साड़ी देखने में बहुत स्टाइलिश लगती है. अगर आपको बहुत अच्छी तरह साड़ी बांधना नहीं आता है या फिर साड़ी को संभालने में परेशानी होती है तो आपके लिए ये परफेक्ट चॉइस है. ये साड़ी सबसे ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं.

Also Read: Happy Bridal Lehenga : शादी सीजन में पहनें ये ट्रेंडिंग लहंगे, देखें PHOTOS
undefined
रफल्ड साड़ीज 

रफल सीड़ी का स्टाइल काफी पुराना है लेकिन पिछले 2 सालों से ये एक बार फिर फैशन में है. इन साड़ी को आप फ्रिल या फ्लेयर्स वाली साड़ी भी कह सकते हैं. अगर आप ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं तो आप ये रफल साड़ी खरीद सकती हैं.

Also Read: Mehandi designs: दोस्त की शादी में ट्राई करें ये मेहंदी डिजाइन्स, खूब मिलेगी तारीफें
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola