Viral Video: हनुमान चालीसा पर कुत्ते का ये रिएक्शन आपको कर देगा दीवाना, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Updated at : 02 Apr 2025 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टीवी पर गाने को कंट्रोल कर रहा है. इसी बीच वह हनुमान चालीसा लगाता है, जिसको सुनकर कुत्ते ने जो रिएक्शन दिया वह काफी हैरान कर देने वाला था.

विज्ञापन

Viral Video: अक्सर सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होती रहती हैं. लेकिन कुछ वीडियो बहुत ही शानदार होती है, जो कि दिल को छू लेती हैं. साथ ही ऐसे वीडियो को बार-बार देखने को दिल करता है. इसी बीच एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कमरे में टीवी में कुछ गाने बज रहे थे. इस दौरान कमरे में एक कुत्ता भी लेटा हुआ था. फिर अचानक कुत्ते ने ऐसी हरकत की कि वीडियो को बार-बार देखने का दिल करेगा.

लाखों बार देखा गया वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @thebanjaaraboy नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति टीवी पर गाना चलाते हुए नजर आ रहा है. इस दौरान वह एक-एक कर के फिल्मी गाने बजाते है और फिर कुत्ते को वीडियो में दिखाता हैं. जब आखिर में व्यक्ति हनुमान चालीसा लगाता है, तो कुत्ता चिल्लाने लगता है. ऐसा लगता है कि हनुमान चालीसा सुनकर कुत्ता अपना भक्ति भाव प्रकट कर रहा है. यह वीडियो लाखों बार देखा गया. इस वायरल वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग टिप्पणी देखने को मिल रही हैं.

देखें वीडियो

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola