चाय के साथ ट्राई करें मूली पापड़ी, शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की रेसिपी

मूली पापड़ी (इमेज-इंस्टाग्राम@masterchefpankajbhadouria)
Mooli Papdi: मूली से अक्सर पराठा या सब्जी बनाई जाती है. लेकिन क्या आपने इससे बनी पापड़ी का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आप इसे जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं मूली पापड़ी बनाने की रेसिपी.
Mooli Papdi: शाम की चाय के साथ स्नैक्स में कुछ क्रिस्पी ट्राई करना चाहते हैं तो पापड़ी को बना सकते हैं. आमतौर पर पापड़ी मैदा से बनाई जाती है. अगर आप मैदा से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मूली पापड़ी जरूर ट्राई करें. मूली पापड़ी को आप आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाने में आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. मूली पापड़ी की रेसिपी को शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @masterchefpankajbhadouria पर शेयर किया है.
मूली पापड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 2 मूली
- 1 कप रवा
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- एक छोटा चम्मच जीरा
- एक छोटा चम्मच कलौंजी
- एक छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
- एक छोटा चम्मच अजवाइन
- स्वादानुसार नमक
मूली पापड़ी को कैसे तैयार करें?
- मूली पापड़ी बनाने के लिए आप मूली को अच्छे से छील लें और इसे कद्दूकस कर लें.
- अब पैन में 1 चम्मच तेल को डाल दें. फिर इसमें आप जीरा, कलौंजी, अजवाइन और चिली फ्लेक्स को डाल दें.
- फिर इसमें मूली को डालकर भूनें. इसे 2 मिनट तक भूनें और ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब एक कप रवा को मिक्सर जार में डालें और इसे बारीक पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें नमक और मूली को मिलाकर इसे गूंथ लें.
- तैयार डो से छोटी छोटी लोई बना लें और पतला बेल लें.
- कड़ाही में आप तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पापड़ी को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. इसे आप कड़ाही में से बाहर निकाल लें. इस तरह से आप आसानी से मूली पापड़ी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो
यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










