ePaper

Vidur Niti: विदुर नीति के जरिये संकट में अपनों की ऐसे करें पहचान

Updated at : 20 Feb 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: संकट के समय आत्मविश्वास बनाए रखना और धैर्य रखना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत के महान ज्ञानी महात्मा विदुर जो हस्तिनापुर के महाराजा धृतराष्ट्र के सलाहकार और मंत्री थे.उन्होंने हमेशा धर्म और न्याय का पक्ष लिया. एक बार जब महाराजा धृतराष्ट्र ने उनसे पूछा कि एक व्यक्ति की असली पहचान कब होती है तो महात्मा विदुर ने बहुत ही गहरे और सटीक शब्दों में इसका उत्तर दिया था.महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति की असली पहचान अच्छे समय में नहीं बल्कि संकट के समय होती है.

  • संकट में छिपी है व्यक्ति की असली पहचान : महात्मा विदुर के अनुसार अच्छे समय में व्यक्ति की पहचान नहीं होती है. उसकी असली कुशलता और गुण संकट के समय ही उजागर होते हैं.
  • सच्चे हितैषी का मूल्यांकन संकट में करें : जो लोग संकट में आपके साथ खड़े रहते हैं वही असली दोस्त होते हैं.स्वार्थी लोग अच्छे समय में चापलूसी करते हैं लेकिन संकट में छोड़ देते हैं.
  • संकट के समय धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें : महात्मा विदुर कहते हैं कि संकट के समय व्यक्ति को अपना धैर्य खोने नहीं देना चाहिए. संकट से जूझने वाले ही असली विजेता होते हैं. संकट के समय में अपनों की पहचान करना काफी मुश्किल लगता है.
  • विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष से मिलती है जीत : जो लोग संकट के समय संघर्ष करते हुए अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हैं वही सफलता प्राप्त करते हैं. इसलिए संकट के समय आत्मविश्वास बनाए रखना और धैर्य रखना बेहद जरूरी है. जो लोग विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हैं और अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हैं वही सच्चे विजेता होते हैं.

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola