ePaper

Vidur Niti: इन 7 तरह के लोगों के पास होकर भी नहीं होती खुशी,जानें क्यों

Updated at : 16 Sep 2025 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर नीति में बताई गई 7 आदतें इंसान को अंदर से दुखी कर देती हैं चाहे उसके पास कितना भी सुख-सुविधा क्यों न हो. जानें कौन-सी हैं ये आदतें.

विज्ञापन

Vidur Niti: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई खुशियों की तलाश में है. कई लोग ऐसे हैं जिनके पास सब कुछ है फिर भी वह खुश नहीं रह पाते हैं. महाभारत काल के महान दार्शनिक और कूटनीतिज्ञ महात्मा विदुर ने अपनी अमर कृति ‘विदुर नीति’ में इन 7 तरह के लोगों का जिक्र किया है. उन्होंने बताया है कि इन लोगों का दुख बाहरी परिस्थितियों से नहीं बल्कि उनके अपने स्वभाव और आदतों के कारण होता है. चलिये जानते हैं आखिर वे कौन-सी आदतें हैं जो इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं और क्यों वे सब कुछ पास होकर भी कभी सुख का अनुभव नहीं कर पाते है.

  • घमंडी : जो अपने ज्ञान, धन या पद का घमंड करते हैं. उनका अहंकार उन्हें दूसरों से दूर कर देता है और वे अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं.
  • लोभी : जिनकी लालसा कभी खत्म नहीं होती.वे हमेशा और अधिक पाने की चाहत में लगे रहते हैं जिससे उन्हें कभी भी संतोष और शांति नहीं मिल पाती है.
  • ईर्ष्यालु : जो दूसरों की खुशी और सफलता से जलते हैं. उनकी ईर्ष्या उन्हें खुद की तरक्की पर भी खुश नहीं होने देती़
  • क्रोधित स्वभाव वाले : जो हर छोटी बात पर गुस्सा करते हैं. उनका क्रोध न सिर्फ दूसरों को बल्कि उन्हें खुद भी अंदर से जलाता रहता है.
  • हमेशा शक करने वाले : जो हर रिश्ते में संदेह करते हैं. उनका अविश्वास उन्हें किसी पर भरोसा नहीं करने देता जिससे वे सच्चे संबंधों से वंचित रह जाते हैं.
  • दयाहीन : जिनके दिल में दूसरों के लिए दया नहीं होती.उनका कठोर स्वभाव उन्हें प्रेम और करुणा से दूर रखता है.
  • दूसरों की बुराई करने वाले : जो हमेशा दूसरों की बुराई या निंदा करते हैं. यह आदत समाज में उनका सम्मान कम कर देती है और लोग उनसे दूरी बना लेते हैं.

Also Read : Vidur NIti: ये 5 काम कभी न करें अकेले, वरना पड़ेगा पछताना

Also Read : Vidur Niti: जिस इंसान में होती हैं ये 4 आदतें, वह हमेशा रहता है सुखी और धनवान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola