Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 4 गुण बताते हैं कि कौन है आपका सच्चा मित्र

Published by :Shinki Singh
Published at :12 Mar 2025 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: दोस्तों का चयन करते समय हमें यह देखना चाहिए कि कौन सच में हमारी अच्छाई और बुराई के समय हमारे साथ है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत के महान पात्र विदुर जो अपनी बुद्धिमत्ता और नीति के लिए प्रसिद्ध थे. विदुर नीति के अनुसार सच्चे दोस्त वही होते हैं जो मुश्किल समय में साथ निभाते हैं. विदुर नीति में दोस्ती के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा था कि कुछ लोग सिर्फ समय बिताने के लिए साथ होते हैं जबकि असली दोस्त वही होते हैं जो हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहते हैं. विदुर के अनुसार असली दोस्त वही हैं जो आपको जीवन की चार महत्वपूर्ण जगहों पर साथ दें.

  • हर कदम पर साथ चलें : सुख के समय में हर कोई दोस्त बन सकता है. जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है तो लोग आपकी दोस्ती का दावा करते हैं. लेकिन असली दोस्त वही होते हैं जो हर कदम पर साथ चलें.चाहे परिस्थितियां जैसी भी हों.असली दोस्ती वही होता है जो जीवन के हर मोड़ पर समर्थन और समझ दिखाता है.
  • विपत्ति में साथ निभाना : विपत्ति के समय असली दोस्ती की परीक्षा होती है. जब आप कठिनाइयों का सामना कर रहे होते हैं तो सच्चे दोस्त वही होते हैं जो आपको अकेला नहीं छोड़ते. यह वह लोग होते हैं जो आपके दुख में साझेदार बनते हैं और आपको संघर्ष करने की ताकत देते हैं.
  • निर्णय लेने में मदद करना : जब जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आता है तो असली दोस्त वही होते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के आपको सही मार्गदर्शन देते हैं. वे आपके फैसलों में आपके साथ होते हैं और आपको उचित सलाह देते हैं चाहे वह फैसला सही हो या गलत.
  • सपनों को साकार करने में साथ देना : सच्चे दोस्त वही होते हैं जो आपके सपनों को साकार करने में आपका साथ देते हैं. चाहे आपके सपने छोटे हों या बड़े असली दोस्त वही होते हैं जो आपके लक्ष्यों के लिए संघर्ष करने में आपका साथ देते हैं और आपके सफल होने की कामना करते हैं.

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola