Vastu Tips: वास्तु के ये उपाय रंक को भी बना देते हैं राजा, चमक उठती है बुरी से बुरी किस्मत

AI generated image
Vastu Tips: अगर आप अपनी बुरी किस्मत को बदलना चाहते हैं तो ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का पालन करना चाहिए. इन उपायों को अपनाकर एक रंक भी राजा बन सकता है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ नियमों का जिक्र भी किया गया है जिनका पालन अगर आप करते हैं तो आपकी बुरी से बुरी किस्मत बदल सकती है. मान्यताओं के अनुसार जब इन नियमों का पालन किया जाता है तो एक रंक भी राजा बन सकता है. तो चलिए वास्तु शास्त्र में बताए गए इन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
घर में लगाएं एक घंटी
अगर आप अपनी किस्मत को बदलना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर पर एक घंटी को लगाना चाहिए. इस घंटी को आपको हर दिन पूजा-पाठ के दौरान बजाना चाहिए. जब आप ऐसा करना शुरू करते हैं तो आपके घर और जीवन से निगेटिव एनर्जी बाहर चली जाती है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन जगहों पर न रखें डस्टबिन, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़
कुबेर यंत्र का करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर एक कुबेर यंत्र जरूर लाकर रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है. कुबेर यंत्र घर पर रखने से आपके जीवन में समृद्धि आती है. अगर आप घर पर कुबेर यंत्र लाकर रख रहे हैं तो इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है.
घर पर लाकर रखें बांसुरी
बांसुरी हमेशा से भगवान कृष्ण को काफी ज्यादा पसंद है जिस वजह से आपको अपने घर पर एक बांसुरी लाकर जरूर रख देनी चाहिए. इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर मौजूद हर तरह की निगेटिविटी दूर हो जाती है. इसे घर के मुख्य द्वार पर या फिर पूजा घर में रखना बेहद फायदेमंद होता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कंगाली और गरीबी का कारण बनती है घर में खुली रखी ये चीजें, दाने-दाने के लिए तरसता है इंसान
घोड़े की नाल
अगर आप वास्तु दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की उल्टी नाल को टांगना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ भी माना जाता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि उत्तर या फिर पश्चिम दिशा में लगाएं.
झाड़ू का इस तरह करें इस्तेमाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें जिस जगह पर साफ-सफाई होती है उसी जगह पर मां लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में आपको अपने घर पर मौजूद निगेटिव एनर्जी को हटाने के लिए और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते है तो एक झाड़ू को लाकर रख देना चाहिए. आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि यह झाड़ू किसी को दिखाई न दे और साथ ही इसे खड़ा न रखा गया हो.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




