ePaper

Vastu Tips: गिफ्ट में इन चीजों को देने वाला जीता है सुख-समृद्धि से भरा हुआ जीवन, वास्तु शास्त्र में किया गया है खुलासा

Updated at : 03 Jul 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for gifting

AI generated image

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों को बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें तोहफे में देना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. जब आप इन चीजों को तोहफे में देते हैं तो आपका जीवन सुख और समृद्धि के बीच बीतता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें तोहफे में देना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार जो भी इन चीजों को गिफ्ट में किसी और को देता है उसे एक सुखी और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिलता है. इसके अलावा जब इन चीजों को तोहफे में दिया जाता है तो जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होना भी शुरू हो जाता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गणेश जी की पीतल की मूर्ति

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो आपको तोहफे में गणेश जी की पीतल की मूर्ति को तोहफे में देना चाहिए. इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. इस मूर्ति को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. जब आप गणेश जी की पीतल की मूर्ति किसी को तोहफे में देते हैं तो आपके घर पर सुख और शांति का आगमन होता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन जगहों पर न रखें डस्टबिन, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

तोहफे में दें वास्तु यंत्र

अगर आप चाहते हैं कि सामने वाले को किसी भी तरह के वास्तु दोष से छुटकारा मिले तो ऐसे में आपको उसे वास्तु यंत्र तोहफे में देना चाहिए. तोहफे में दी गयी यह चीज आपके घर पर भी शांति, सफलता और समृद्धि लेकर आती है. वास्तु यंत्र को तोहफे में देने से आपके घर से हर तरह की निगेटिव एनर्जी निकल जाती है.

चांदी की चीजें देना शुभ

अगर आप किसीको तोहफे में कुछ देना ही चाहते हैं तो ऐसे में आपको उसे चांदी की चीजें तोहफे में देनी चाहिए. इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. जब आप किसी को चांदी की चीजें तोहफे में देते हैं तो आपके जीवन में समृद्धि आती है और साथ ही आपको मानसिक रूप से भी शांति मिलती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कंगाली और गरीबी का कारण बनती है घर में खुली रखी ये चीजें, दाने-दाने के लिए तरसता है इंसान

तोहफे में दें हाथी का जोड़ा

अगर आप तोहफे में किसी को कुछ देना ही चाहते हैं तो ऐसे में आपको उसे हाथी का जोड़ा देना चाहिए. इसे सौभाग्य, शक्ति और बुद्धिमत्ता की निशानी माना जाता है. जब आप किसी को सफेद रंग की हाथी तोहफे में देते हैं तो आपका भाग्य बेहतर होता है.

किताबें या फिर स्टेशनरी की चीजें

अगर आप किसी स्टूडेंट के लिए तोहफा खरीदने की सोच रहे हैं तो ऐसे में किताबें या फिर स्टेशनरी की चीजों को सबसे बेस्ट माना जाता है. इन्हें ज्ञान या फिर मोटिवेशन का प्रतीक माना जाता है. जब आप तोहफे में किसी को ये चीजें देते हैं तो इसका नतीजा आपके लिए भी काफी ज्यादा शुभ होता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Business: वास्तु के ये नियम बिजनेस में दिलाएंगे आपको सफलता, एक बार ट्राई कर बदलें अपनी किस्मत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola