ePaper

Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन जगहों पर न रखें डस्टबिन, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

Updated at : 27 Jun 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
vastu for dustbin

AI generated image

Vastu Tips: आज हम आपको घर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको भूलकर भी डस्टबिन को नहीं रखना चाहिए. इन जगहों पर डस्टबिन रखने की वजह से आप पर मुसीबतों का पहाड़ भी टूट सकता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में डस्टबिन को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं जिनमें से डस्टबिन को घर की किस जगह पर नहीं रखा जाना चाहिए यह भी एक है. मान्यताओं के अनुसार जब आप घर की इन जगहों पर डस्टबिन रखते हैं तो आप पर कई तरह की मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है. तो चलिए जानते हैं घर की किन जगहों पर डस्टबिन नहीं रखा जाना चाहिए और किन जगहों पर आप इसे रख सकते हैं.

किचन में भूलकर भी न रखें डस्टबिन

हमारे किचन से कई बार काफी ज्यादा अचरा निकलता है जैसे कि सब्जियों के छिलके या फिर कई तरह के पैकेट्स. अक्सर इन्हें फेंकने के लिए हम किचन में ही एक डस्टबिन रख देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो वास्तु शास्त्र में इसे काफी ज्यादा गलत बताया गया है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है. इसके अलावा किचन में रखा डस्टबिन बीमारियों का कारण भी बन सकता है क्योंकि अक्सर डस्टबिन में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

मेन गेट के पास गलती से भी न रखें डस्टबिन

अक्सर हम डस्टबिन को घर के मेन गेट के पास रख देते हैं ताकि जब कचरा वाला उसे उठाने आए तो उसे डस्टबिन आसानी से मिल जाए. हमारे वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण बताया गया है. आपके घर पर जितनी भी पॉजिटिव या फिर निगेटिव एनर्जी आती है वह इसी रास्ते आती है. जब आप घर के मुख्य दरवाजे के पास कचरा रख देते हैं तो ऐसे में आपके घर पर सिर्फ निगेटिव एनर्जी का आगमन होता है.

बेडरूम और पूजा घर से भी दूर रखें डस्टबिन

अगर आप अपने बेडरूम पर या फिर पूजा घर में डस्टबिन रखते हैं तो ऐसा करना आपके लिए सबसे बड़ी गलती हो सकती है. आपको इन जगहों पर गलती से भी डस्टबिन को नहीं रखना चाहिए. जब आप इन जगहों पर डस्टबिन रखते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो जाती है. इसके अलावा बेडरूम में रखा डस्टबिन परिवार में कलह और झगड़ों का कारण बन जाता है.

किन जगहों पर रखना चाहिए डस्टबिन

अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर डस्टबिन को रखें तो रखें कहां तो इसके लिए उत्तर-पश्चिम या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका घर पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Business: वास्तु के ये नियम बिजनेस में दिलाएंगे आपको सफलता, एक बार ट्राई कर बदलें अपनी किस्मत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola