Vastu Tips: कंगाली और गरीबी का कारण बनती है घर में खुली रखी ये चीजें, दाने-दाने के लिए तरसता है इंसान

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 02 Jul 2025 5:05 PM

विज्ञापन

AI generated image

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी अपने घर में खुला नहीं छोड़ना चाहिए. जब आप इन चीजों को खुला हुआ छोड़ते हैं तो यह आपके गरीब और कंगाल होने का कारण बनता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र भी किया गया है जिन्हें हमें अपने घर पर गलती से भी खुला नहीं रखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार जिन घरों में ये चीजें खुली हुई रहती है उन घरों में कंगाली और गरीबी का खतरा हमेशा ही मंडराता रहता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नमक को न रखें खुला

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर कभी भी नमक को खुला नहीं रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि नमक को हमेशा से ही चन्द्रमा से जोड़कर देखा जाता रहा है. अगर आप गलती से भी घर में नमक को खुला छोड़ते है तो इससे आपके चंद्रमा के कमजोर होने का खतरा रहता है. केवल यहीं नहीं, जिस घर में भी नमक को खुला छोड़ा जाता है उन घरों के लोगों को कई अन्य तरह की समस्याओं से भी जूझना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन जगहों पर न रखें डस्टबिन, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

अलमारी और तिजोरी को न रखें खुला

आपको गलती से भी अपने घर पर तिजोरी या फिर अलमारी को खुला हुआ नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है जिस वजह से आपके जीवन में गरीबी और दरिद्रता का वास होता है.

दूध को न रखें खुला हुआ

वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार आपको घर पर कभी नहीं दूध को खुला हुआ नहीं रखना चाहिए. अगर आप दूध को खुला हुआ छोड़ते हैं तो आपका शुक्र कमजोर हो जाता है. केवल इतना ही नहीं, जो भी किचन में दूध को खुला हुआ रखता है उसके पैसों और वैभव में कमी आने लगती है. इसके अलावा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं.

खाने की चीजों को न रखें खुला हुआ

आपको गलती से भी घर पर खाने की चीजों को खुला हुआ नहीं छोड़ना चाहिए. आपकी यह गलती मां अन्नपूर्णा को क्रोधित कर देती है. लंबे समय तक ऐसा होते रहने से आपको जीवन में अन्न और पैसों की कमी होने लग जाती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Business: वास्तु के ये नियम बिजनेस में दिलाएंगे आपको सफलता, एक बार ट्राई कर बदलें अपनी किस्मत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola