एक नारियल तेल करेगा कई काम, जानिए इसके बेहतरीन फायदे

PC: Freepik
Coconut Oil Benefits: Coconut Oil Benefits: स्किन केयर से लेकर बालों की मजबूती तक, नारियल तेल के ये 7 अनोखे इस्तेमाल आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना देंगे.
Coconut Oil Benefits: नारियल का तेल लगभग हर भारतीय घर में आसानी से मिल जाता है. ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल बालों में लगाने के लिए करते हैं, लेकिन इसके फायदे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं.
सही तरीके से यूज किया जाए, तो यह स्किन की देखभाल से लेकर बालों की मजबूती तक कई मामलों में मददगार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं नारियल तेल के कुछ ऐसे फायदे, जिनकी वजह से यह आपकी रोजमर्रा की लाइफ (Coconut Oil Benefits) का हिस्सा बन सकता है.
1. स्किन को रखे सॉफ्ट और मॉइस्चराइज्ड
अगर आपकी स्किन बार-बार ड्राई हो जाती है, तो नारियल तेल एक अच्छा नेचुरल मॉइस्चराइजर बन सकता है. नहाने के बाद हल्का-सा नारियल तेल लगाने से त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है. खासकर कोहनी, घुटनों और एड़ियों जैसी जगहों पर इसका असर बेहतर महसूस हो सकता है.
2. बालों को बनाए मजबूत
नारियल तेल बालों की देखभाल का सबसे पुराना और भरोसेमंद तरीका माना जाता है. यह बालों को पोषण देने, रूखापन कम करने और टूटने से बचाने में मदद कर सकता है. हफ्ते में 1-2 बार हल्के हाथों से सिर की मालिश करने से स्कैल्प भी रिलैक्स महसूस करता है.
3. होंठों की ड्राइनेस करे कम (Coconut Oil Benefits)
बार-बार लिप बाम लगाने के बजाय आप नारियल तेल की कुछ बूंदें होंठों पर लगा सकते हैं. इससे होंठों की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है और फटे होंठों की परेशानी कम हो सकती है.
4. मेकअप हटाने का आसान तरीका
अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है, तो नारियल तेल भी एक ऑप्शन हो सकता है. थोड़ी-सी मात्रा में तेल लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर कॉटन या गीले कपड़े से साफ कर लें. इसके बाद फेसवॉश से चेहरा जरूर धोएं.
5. हल्की मसाज के लिए बढ़िया ऑप्शन
थकान महसूस हो रही हो, तो नारियल तेल से हाथ, पैर या शरीर की हल्की मसाज की जा सकती है. इससे त्वचा को नमी मिलने के साथ शरीर को आराम का एहसास भी हो सकता है.
6. नाखूनों की देखभाल में भी मददगार
अगर नाखून जल्दी टूटते हैं या उनके आसपास की स्किन रूखी रहती है, तो रोज रात में थोड़ा-सा नारियल तेल लगाकर हल्की मसाज करें. इससे क्यूटिकल्स मुलायम रहने में मदद मिल सकती है.
7. फ्रिजी बालों को करे मैनेज (Coconut Oil Benefits)
बरसात या उमस के मौसम में बाल अक्सर बिखरे और फ्रिजी नजर आते हैं. ऐसे में हथेली पर एक-दो बूंद नारियल तेल लेकर बालों के सिरों पर हल्का-सा लगाएं. इससे बाल ज्यादा स्मूद और मैनेजेबल दिख सकते हैं.
Coconut Oil Benefits: इस्तेमाल करते समय रखें ये बातें
- हमेशा शुद्ध और अच्छी क्वालिटी वाला नारियल तेल चुनें.
- पहली बार यूज करने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट कर लें.
- अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली या मुंहासों वाली है, तो चेहरे पर लगाने से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा ग्लो? घर में रखे इन 2 चीजों से बनाएं नेचुरल फेस जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










