चेहरे पर चाहिए कांच जैसा ग्लो? घर में रखे इन 2 चीजों से बनाएं नेचुरल फेस जेल

Updated:
विज्ञापन

Homemade Aloe Vera Neem Gel, PC - AI

Homemade Aloe Vera Neem Gel: मौसम बदलते ही चेहरा बेजान हो जाता है? एलोवेरा और नीम का यह होममेड जेल नेचुरल ग्लो पाने में आपकी मदद कर सकता है. जानें तरीका.

विज्ञापन

Homemade Aloe Vera Neem Gel: हर मौसम में स्किन का एक जैसा रहना आसान नहीं होता. कभी पिंपल्स निकल आते हैं, तो कभी चेहरा रूखा और बेजान दिखने लगता है. ऐसे में कई लोग महंगे फेशियल या स्किन ट्रीटमेंट करवाते हैं. लेकिन अगर आप घर पर ही आसान और नेचुरल तरीका अपनाना चाहती हैं, तो एलोवेरा और नीम से बना यह होममेड जेल ट्राई कर सकती हैं. इसे बनाना भी आसान है और चेहरे की देखभाल के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

एलोवेरा और नीम क्यों हैं खास?

एलोवेरा चेहरे को ठंडक देने और नमी बनाए रखने में मदद करता है. वहीं, नीम की पत्तियां त्वचा को साफ रखने में सहायक मानी जाती हैं. इन दोनों का साथ में इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो और साफ दिख सकती है.

होममेड जेल बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस जेल को बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी.

  • ताजा एलोवेरा जेल
  • 7 से 8 नीम की साफ पत्तियां

ऐसे बनाएं एलोवेरा और नीम का जेल

इस जेल को बनाना बिल्कुल आसान है.

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें.
  • अब मिक्सर में एलोवेरा जेल और नीम की पत्तियां डालें.
  • दोनों को पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
  • आपका होममेड जेल इस्तेमाल के लिए तैयार है.

चेहरे पर कैसे लगाएं?

चेहरे को पहले साफ पानी से धो लें. इसके बाद इस जेल की पतली परत पूरे चेहरे पर लगाएं. करीब 15 से 20 मिनट बाद चेहरा सामान्य पानी से धो लें. हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर पहली बार इस जेल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले हाथ की त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर खुजली, जलन या लालपन महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. किसी भी घरेलू नुस्खे का असर हर व्यक्ति की त्वचा पर अलग हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी चेहरे को रखना है जवान, घर पर आसानी से बनाएं यह खास सीरम



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola