ePaper

Vastu Tips: घर के दरवाजे पर लगी नेमप्लेट से कैसे जुड़ी होती है परिवार की तरक्की? जानें जीवन में सुख-समृद्धि लाने का राज

Updated at : 29 Aug 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips

Vastu Tips: घर के दरवाजे पर लगी नेमप्लेट केवल एक सजावट का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार की तरक्की और खुशहाली से जुड़ी होती है. अगर इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा, सही रंग और सही डिजाइन के साथ लगाया जाए तो यह जीवन में पॉजिटिव एनर्जी, इज्जत और सफलता लाने में मददगार साबित हो सकती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर हमें से सुखी और समृद्ध जीवन चाहिए तो इसमें बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. वहीं, जब हम इसमें बताये गए नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो इसका काफी बुरा असर भी हमारे जीवन पर देखने को मिलता है. हमारे वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार पर लगे नेमप्लेट को लेकर भी कई नियम बताये गए हैं. आज के समय में हर घर के बाहर नेमप्लेट लगाना आम बात हो गयी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के मुख्य दरवाजे पर लगी यह छोटी सी नेमप्लेट आपके पूरे परिवार की तरक्की, इज्जत और खुशियों से जुड़ी होती है? वास्तु शास्त्र में नेमप्लेट को घर की पहचान के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स भी माना गया है. सही दिशा, रंग और डिजाइन में लगी नेमप्लेट परिवार को सफलता और समृद्धि दिला सकती है, जबकि गलत तरीके से लगी नेमप्लेट निगेटिव असर डाल सकती है. तो चलिए जानते हैं, नेमप्लेट से जुड़े वास्तु के खास टिप्स.

क्यों जरूरी है घर पर नेमप्लेट लगाना?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ आने-जाने का रास्ता ही नहीं है, बल्कि यहीं से पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी का प्रवेश होता है. दरवाजे पर लगी नेमप्लेट घर की पहचान तो बनाती ही है, साथ ही यह शुभ संकेत भी देती है. जब कोई मेहमान या एनर्जी घर में प्रवेश करती है, तो सबसे पहले नेमप्लेट ही देखी जाती है. इसलिए इसे साफ-सुथरा और अट्रैक्टिव रखना काफी ज्यादा जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें चुपचाप कर रही हैं आपकी तिजोरी खाली, बन रही गरीबी और दरिद्रता का कारण

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इन 6 पौधों को लगाने से कभी नहीं होगी पैसों की कमी, सुख-समृद्धि के लिए जरूर लगाएं

नेमप्लेट की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में मुख्य दरवाजे की दिशा के अनुसार नेमप्लेट लगाने के नियम बताए गए हैं. इसके अलावा अगर आपका घर उत्तर या पूर्व दिशा में खुलता है, तो नेमप्लेट मेटल धातु की बनी होनी चाहिए. वहीं, अगर दरवाजा दक्षिण या पश्चिम दिशा में है, तो लकड़ी की नेमप्लेट शुभ मानी जाती है. बता दें सही दिशा में लगी नेमप्लेट परिवार के लिए पैसे, सफलता और अच्छी किस्मत लेकर आती है.

नेमप्लेट पर लिखे शब्द और डिजाइन

नेमप्लेट पर सिर्फ घर के मालिक का नाम और सरनेम ही होना चाहिए. इसे साफ और क्लियर अक्षरों में लिखा जाना चाहिए. जानकारों के अनुसार टूटी या फीकी नेमप्लेट अशुभ साबित हो सकती है. साथ ही नेमप्लेट पर अशुभ चिन्ह, जानवरों की तस्वीर या नेगेटिव साइन नहीं लगाने चाहिए. आप चाहें तो ‘ॐ’ या ‘स्वस्तिक’ जैसे शुभ चिन्ह इसमें जोड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

रंग और सजावट का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार नेमप्लेट का रंग भी बहुत मायने रखता है. गहरे और अट्रैक्टिव रंग जैसे ब्लैक, ब्लू, गोल्डन या ब्राउन अच्छे माने जाते हैं. वहीं, आपको हल्के और फीके रंगों से बचना चाहिए. इसके अलावा नेमप्लेट पर लाइट लगाना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि यह घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है.

इन बातों का रखें ख्याल

वास्तु के जानकारों के अनुसार नेमप्लेट हमेशा साफ और चमकदार होनी चाहिए. अगर टूटी या जंग लगी नेमप्लेट है तो उसे तुरंत बदल दें. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि नाम हमेशा पढ़ने योग्य और स्पष्ट हो. इसके अलावा दरवाजे की ऊंचाई और नेमप्लेट का रेश्यो भी सही होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दरवाजे पर नींबू-मिर्च टांगने के पीछे छिपे हैं कई चौंकाने वाले रहस्य, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola