ePaper

Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

Updated at : 11 Jul 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for aprajita plant

AI generated image

Vastu Tips: हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियमों का भी जिक्र किया गया है जिनका ख्याल हमें घर पर अपराजिता का पौधा लगाते समय जरूर रखना चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियमों का भी जिक्र किया गया जिनका पालन हमें उस समय करना चाहिए जब हम घर पर अपराजिता का पौधा लगाने जा रहे हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन नियमों के बारे में तो बताएंगे ही लेकिन उससे पहले हम आपको यह भी बताएंगे कि आखिर इस पौधे को घर पर लगाया क्यों जाता है. तो चलिए इससे जुड़ी हर जानकारी विस्तार से जानते हैं.

घर पर क्यों लगाया जाता है अपराजिता का पौधा?

अपराजिता का जो पौधा होता है वह सिर्फ दिखने में खूबसूरत नहीं होता है बल्कि शास्त्रों में इसका महत्व भी काफी ज्यादा बताया गया है. इस फूल को देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है जिस वजह से यह और भी ज्यादा पवित्र हो जाता है. इस फूल का इस्तेमाल हमेशा से मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और शनिदेव की पूजा करने के दौरान किया जाता है. जानकारों के अनुसार जब आप पूजा के दौरान इस फूल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे हमारे ऊपर भगवान की खास कृपा भी बरसती है. जब आप घर पर इस पौधे हो लगाते हैं तो इससे आपके ऊपर सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसनी शुरू हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

घर पर किस दिन लगाएं अपराजिता का पौधा?

अगर आप घर पर अपराजिता का पौधा लगाने जा रहे हैं तो इसके लिए गुरुवार या फिर शुक्रवार के दिन को सबसे शुभ बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का जो दिन होता है उसका संबंध भगवान विष्णु से होता है जबकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से. जब आप इन दिनों में अपने घर पर अपराजिता का पौधा लगते हैं तो इससे आपके घर पर सुख-समृद्धि के साथ पैसों का आना भी शुरू हो जाता है.

किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा?

अगर आप घर पर अपराजिता का पौधा लगाने जा रहे हैं तो इसके लिए घर के उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे बेहतर बताया गया है. जब आप इस दिशा में अपराजिता के पौधे को लगाते हैं तो इससे पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाता है. इसके अलावा इस दिशा में अपराजिता के पौधे को लगाने से घर का माहौल भी शांत रहने लग जाता है.

किन बातों का रखना है आपको खास ख्याल?

अगर आप घर पर अपराजिता का पौधा लगाने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको इसे हमेशा ही साफ-सुथरी जगह पर ही लगाना चाहिए. आपको नियमित तौर पर इस पौधे की देखभाल करनी है और इसे पानी देते रहना है. आपको भूलकर भी इस पौधे को सूखने नहीं देना है. अगर किसी भी कारण से पौधा सूख गया है तो आपको इसे तुरंत वहां से हटा देना चाहिए. आप इस पौधे को मुख्य द्वार या फिर पूजा करने की जगह पर भी लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: गिफ्ट में इन चीजों को देने वाला जीता है सुख-समृद्धि से भरा हुआ जीवन, वास्तु शास्त्र में किया गया है खुलासा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola