Vastu Tips: घड़ी से जुड़ी ये गलतियां बिगाड़ देंगी आपका समय, जानें
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 15 Jul 2024 4:15 PM
Vastu Tips for Home: हम सभी के घरों में घड़ी तो होती ही है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि घर पर घड़ी लगाने से पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो ऐसे में आपका समय बिगड़ सकता है.
Vastu Tips for Clock: घड़ी एक ऐसी चीज है जो हम सभी के घरों में होती ही है. शायद ही घर का कोई कमरा हो जहां आपको घड़ी देखने को न मिले. हम अपने दिनचर्या के लगभग सभी कामों को करने से पहले घड़ी जरूर देख लेते हैं. हमारे जीवन में घड़ी के महत्व को देखते हुए यह बात और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है कि जब हम उसे अपने घर पर स्थापित करें तो वास्तु से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें. अगर आप अपने घर या फिर ऑफिस में घड़ी रखने से पहले वास्तु से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन करते हैं तो ऐसे में आपके जीवन में काफी पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी उन बातों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनका ध्यान आपको एक घड़ी को रखने से पहले रखना चाहिए.
इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी
अगर आप अपने घर या ऑफिस में घड़ी लगाते समय सही दिशा का चुनाव करते हैं तो ऐसे में उसके परिणाम काफी पॉजिटिव हो सकते हैं. वहीं, जब आप गलत दिशा में घड़ी को स्थापित कर देते हैं तो इसके नतीजे भी उतने ही निगेटिव हो सकते हैं. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको अपने घर या ऑफिस के दक्षिणी दिशा की दीवार पर कभी भी घडी नहीं लगानी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा को यमराज की दिशा कहा जाता है. अगर आप इस दिशा में घड़ी लगवा देते हैं तो आपको व्यापार में काफी सारे पैसों का नुकसान हो सकता है. केवल यहीं नहीं, परिवार के सदस्यों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. आपको अपने घर के मुख्य द्वार के ऊपर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए.
Vastu Tips: ऑफिस में कर दें ये छोटे बदलाव, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार
Vastu Tips: तुलसी पर निर्भर करती है आपके घर की खुशियां! जानिए तुलसी की कलियां क्यों निकालनी चाहिए
Vastu Tips: रात के समय अपने कमरे में भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानें क्या है कारण
सोते समय यहां न रखें घड़ी
अगर आप रात को सोते समय अपनी घड़ी को उतारकर तकिये के नीचे रख देते हैं तो आपके लिए सावधान हो जाने की जरुरत है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपनी घड़ी कभी भी तकिये के नीचे नहीं रखनी चाहिए. कई बार जब आप ऐसा करते हैं तो उसकी आवाज की वजह से आपकी नींद खराब होती है और आप ठीक से सो नहीं पाते है. कई बार ऐसा होने की वजह से निगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है और आपका मन भी अशांत हो जाता है. इसका असर आपके सोचने समझने की शक्ति पर भी पड़ता है.
Vastu Tips : घर के बाहर नजरबट्टू लटकाने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो हो सकता है अपशकुन
Disclaimer: ये टिप्स पुरानी मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










