Vastu Tips: मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा और करियर में भी मिलेगी सफलता, घर की उत्तर दिशा में रखें ये लकी चीजें

Published by :Saurabh Poddar
Published at :25 Apr 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips

Ai Generated Image

Vastu Tips: अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं और साथ ही करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर के उत्तर दिशा में इन चीजों को जरूर रखना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं और साथ ही अपने करियर में भी ग्रो करना चाहते हैं. आज हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने घर की उत्तर दिशा में रख देते हैं तो इससे आपको जीवन में काफी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे. तो चलिए घर की उत्तर दिशा में रखी जाने वाली इन लकी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

घर की उत्तर दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

अगर आप करियर में तरक्की करना चाहते हैं और साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको अपने घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है. जब आप घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो इससे आपके जीवन में खुशहाली आती है और परिवार के सभी सदस्यों के बीच मनमुटाव भी खत्म होता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

उत्तर दिशा में रखें तिजोरी

आपको अपनी तिजोरी को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए. जब आप घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखते हैं तो इससे आपको जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता है. इस दिशा में रखी गयी तिजोरी पैसों को अपने तरफ खींचती है और साथ ही धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद भी आप पर बरसता है.

वाटर फाउंटेन रखने से आपको होगा फायदा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर की उत्तर दिशा में वाटर फाउंटेन जरूर रखना चाहिए. आपके जीवन के लिए यह काफी शुभ साबित हो सकता है. आप अगर चाहें तो घर की उत्तर दिशा में पानी से भरा हुआ मटका या फिर वाटर फिल्टर भी रख सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर लगा वास्तु दोष भी हट जाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सुबह की शुरुआत इन गलतियों के साथ करने वाला इंसान हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं मिलती सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola