Vastu Tips: घर में हमेशा रहेगा सुख-समृद्धि का वास, बस इस एक गलती को करने से बचें

Updated:
विज्ञापन
Vastu tips

Vastu tips (AI generated image)

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं. इन नियमों को मानने से वास्तु दोष दूर होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. दीपक जलाते समय यह एक गलती आपको भारी पड़ सकती है और यह धन हानि का कारण बनता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: घर में सुख-शांति का वास हो और सकारात्मकता बनी रहे इसके लिए लोग कई उपाय करते हैं. घर में सुबह-शाम पूजा करने के समय दीपक जलाने की परंपरा रही है. दीपक रोशनी का प्रतीक है जो जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है. दीपक का धार्मिक महत्व भी है और इसे शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में दीप से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं. घर बनाते समय वास्तु का खास ख्याल रखना पड़ता है नहीं तो वास्तु दोष लगता है. वास्तु दोष के कारण जीवन में अशांति बढ़ जाती है. वास्तु शास्त्र में चीजों को सही दिशा में करने से शुभ फल मिलते हैं. दीपक जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. तो आइए जानते हैं इन्हीं बातों के बारे में. 

सुख-समृद्धि के लिए इस दिशा में रखें 

दीपक जलाते वक्त दिशा का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. दीपक को हमेशा पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा में दीप रखने से अच्छा लाभ मिलता है. पूर्व दिशा को सकरात्मकता के साथ जोड़ा जाता है. इस दिशा से ही सूर्य उदय होता है जो संसार को रोशनी देता है. इस दिशा में दीप जलाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. ऐसी भी मान्यता है कि इस दिशा में दीप जलाने से आपकी जिंदगी भी लंबी होती है. 

वास्तु टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बेलपत्र के पौधे का है विशेष महत्व, क्या हैं घर में लगाने के नियम?

इस बात को लेकर रहें सावधान 

कोई भी व्यक्ति जीवन में पैसों की कमी नहीं चाहता है. अगर आप भी चाहते हैं कि घर में हमेशा धन-दौलत बना रहे और इसमें लगातार वृद्धि होती रहे तो भूलकर भी दक्षिण दिशा में दीपक नहीं रखना चाहिए. दक्षिण दिशा को यमराज के साथ जोड़कर देखा जाता है. इस दिशा में दीप जलाने से धन नष्ट होता है और इसे दीपक जलाने के लिए शुभ दिशा नहीं माना जाता है. इस दिशा में रखा दीपक नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सही दिशा में रखें इन चीजों को, जीवन में रहेगा खुशियों का डेरा, पैसों की नहीं होगी कमी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola