कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही अच्छी सैलरी तो अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स, खुल जाएगी किस्मत
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Jun 2025 9:48 PM
Vastu Tips For Wealth
Vastu Tips: अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आपको अच्छी सैलरी नहीं मिल रही है, तो वास्तु टिप्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इस लेख में जानिए आसान वास्तु टिप्स जिससे आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे.
Vastu Tips: हर इंसान चाहता है कि उसकी आमदनी अच्छी हो और करियर में उसे लगातार तरक्की मिलती रहे. लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद उन्हें मन के मुताबिक अच्छी सैलरी नहीं मिलती. ऐसे में वह परेशान हो जाता है. लेकिन हमेशा आपकी मेहनत काम आए यह जरूरी नहीं होता. कुछ चीजें किस्मत से भी मिलती है और किस्मत का दरवाजा खोलने के लिए घर के वातावरण में भी बदलाव करने की जरूरत पड़ती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने से न केवल सुख-शांति मिलती है बल्कि आर्थिक उन्नति के अवसर मिलते हैं. आज हम आपको कुछ आसान वास्तु टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अच्छी सैलरी पाने के योग बना सकते हैं.
उत्तर दिशा को रखें स्वच्छ
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है. इस दिशा में गंदगी या भारी सामान रखने से ऊर्जा रुकती है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. उत्तर दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और खाली खाली रखें.
घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं स्वास्तिक या तोरण
मुख्य दरवाजा घर में ऊर्जा प्रवेश करने का मुख्य स्रोत है. दरवाजे पर स्वास्तिक, तोरण, ओम, श्री यंत्र जैसी शुभ चीजें लगाने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा आती है, जिससे आय के नए स्रोत खुलते हैं.
Also Read: रिश्ते में रहने के दौरान लड़के करते हैं ये 5 गलतियां, अभी ठीक करें नहीं तो बन जाएंगे जख्मी आशिक
अपने काम करने की जगह पर रखें हरे पौधे
घर पर जिस जगह बैठकर आप काम करते हैं, वहां एक छोटा हरा पौधा रखें. जैसे मनी प्लांट, बैंबू प्लांट आदि. हरा रंग समृद्धि और वृद्धि का प्रतीक होता है, जिससे आपके काम में तरक्की होती है.
अलमारी में लाल कपड़े में बांधकर रखें रुपये
वास्तु के अनुसार, घर में धन-संपत्ति बनाए रखने के लिए अलमारी के अंदर पैसे, गहने या जरूरी कागजातों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रखें. क्योंकि लाल रंग का कपड़ा आर्थिक उन्नति के लिए शुभ माना जाता है.
सूर्य की रोशनी को अंदर आने दें
घर के अंदर प्राकृतिक रोशनी ज्यादा से ज्यादा आने दें. इससे घर में ऊर्जा का प्रवाह बेहतर रहता है और पॉजिटिविटी बढ़ती है. परिणाम यह होता है कि आपके लिए नए अवसर खुलने के विकल्प बढ़ जाते हैं.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
Also Read: सावन में करनी है ऑनलाइन शॉपिंग तो डिस्काउंट के चक्कर में न फंसे, इन 5 टिप्स से बचेंगे आपके पैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










