नोटों की होगी बारिश अगर सही दिन और दिशा में लगा लिये क्रासुला का पौधा, वास्तु शास्त्र से जानें तरीका

Updated at : 12 Jul 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Crassula Plant

Pic Credit- Freepik

Vastu Tips For Crassula Plant: घर में धनवर्षा चाहते हैं तो जानें क्रासुला पौधा किस दिशा और दिन में लगाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार सही जगह रखने से होगी आय में वृद्धि.

विज्ञापन

Vastu Tips For Crassula Plant, Jade Plant Vastu Tips: घर में धन दौलत की कमी न हो, आय के नये नये स्त्रोत बनते रहे ये भला कौन नहीं चाहता है. आज के समय की ये बड़ी सच्चाई भी है कि पैसे से ही आपकी समाज में इज्जत होती है. इसके लिए लोग कुबेर यंत्र जैसी कई लगाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है एक ऐसा पौधा भी है जिसे सही तरीके और सही दिशा में लगाने से घर की सुदंरता भी बढ़ेगी और पैसा दोगुणा रफ्तार से आपके घर में आएगा. जी हां हम बात कर रहे हैं क्रासुला के पौधे की. इसे मनी प्लांट का प्रभावशाली विकल्प भी माना जाता है. इस पौधे की खासियत ये है कि इसकी उपस्थिति से ही घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और आर्थिक की तंगी दूर होती है. आज हम आपको इस लेख में क्रसुला का पौधा कैसे और किस दिन लगाना चाहिए इस बारे में जानकारी देंगे.

क्या है क्रासुला का पौधा?

क्रासुला एक सदाबहार और मांसल पत्तियों वाला छोटा पौधा होता है, जिसे “जेड प्लांट” या “मनी ट्री” भी कहा जाता है. यह पौधा चीन और अफ्रीका जैसे देशों में धन, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. वास्तु और फेंग शुई दोनों में इसका विशेष स्थान है.

Also Read: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

किस दिशा में लगाएं क्रासुला का पौधा?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रासुला के पौधे को उत्तर-पूर्व (North-East) या दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में लगाना बेहद शुभ माना गया है.
  • इसे घर के मंदिर या लिविंग रूम के उत्तर दिशा के कोने में रखना चाहिए. यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के साथ साथ मानसिक शांति देता है.
  • वास्तु में दक्षिण-पूर्व दिशा को धन की दिशा कहा गया है. इसे मुख्य द्वार के पास या ड्रॉइंग रूम में रखा जाए तो यह पैसों का आगमन बढ़ता है और बिजनेस में ग्रोथ लाता है.

कब लगाएं क्रासुला का पौधा?

  • गुरुवार या शुक्रवार के दिन क्रासुला का पौधा लगाना या खरीदना शुभ माना जाता है.
  • इसे लगाते समय मन में समृद्धि और धनवृद्धि की प्रार्थना करें.
  • पौधे को साफ-सुथरे गमले में रखें और नियमित रूप से पानी दें. लेकिन ध्यान रहें कि इसे ज्यादा नहीं दें.

इन बातों का रखें ख्याल

  • सूखा या मुरझाया हुआ क्रासुला का पौधा दुर्भाग्य का संकेत बन सकता है, इसलिए पौधे को स्वस्थ रखें.
  • इसे शौचालय या बाथरूम के पास रखने से बचें.
  • पौधे के आसपास गंदगी न हो, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव हो सकता है.

क्यों कहते हैं “नोटों की होगी बारिश”?

वास्तु मान्यता के अनुसार, क्रासुला का पौधा धन खींचने की अद्भुत शक्ति रखता है. मान्यता है कि जिस घर या दुकान में यह पौधा सही दिशा और विधि से रखा जाता है, वहां पैसों की किल्लत नहीं होती और आय के नए स्रोत बनते हैं.

Also Read: गहरी नींद के साथ चाहिए लंबी उम्र और सुख शांति तो सोते वक्त करें ये 5 काम, जिंदगी में आएगी बरकत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola