ePaper

Valentine Special Heart Cookies Recipe: हार्ट शेप कूकीज बनाएं और अपने चाहने वालों को करें इम्प्रेस, यहां जानें आसान रेसिपी

Updated at : 10 Feb 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Valentine Special Heart Cookies Recipe

Valentine Special Heart Cookies Recipe

Valentine Special Heart Cookies Recipe : जानें कैसे बनाएं स्वादिष्ट और आसान हार्ट शेप कूकीज.

विज्ञापन

Valentine Special Heart Cookies Recipe: वैलेंटाइन वीक में आप अपने पार्टनर को अलग-अलग तरीकों से अपने प्यार का जाहिर कर सकते हैं. यह वह समय है जब आप अपने पार्टनर के साथ अपने प्यार को स्पेशल बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों का उपयोग कर सकते हैं. इस विशेष अवसर पर हम आपके लिए एक स्वादिष्ट और आसानी से तैयार होने वाला हार्ट शेप कुकीज रेसिपी लेकर आए हैं. जिसे बनाकर आप अपने पार्टनर को खास होने का एहसास दिला सकते हैं. यह कूकीज स्वादिष्ट होने के साथ ही रोमांटिक भी होने वाला है और आपके पार्टनर को खूब पसंद आएगा.

सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच दही
  • 1 चुटकी नमक
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 चम्मच वैनिला एसेंस
  • रंगीन चीनी या स्प्रिंकल्स

जानें कैसे तैयार करें हार्ट शेप कूकीज

  • ओवन को प्रीहीट करें : सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और एक बेकिंग शीट को तैयार रखें.
  • सामग्री मिलाएं :एक बड़े मिक्सिंग बाउल में मैदा, चीनी, नमक, मक्खन, दही, और वैनिला एसेंस मिलाएं और एक नरम आटा बना लें. इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और 30 मिनट के लिए रख दें ताकि आटा सॉफ्ट और सेट हो जाये.
  • आटे को शेप दें : जब आटा सेट हो जाये तो इससे गोल-गोल आकार बना लें. फिर कूकीज को हार्ट शेप देने के लिए हार्ट शेप कुकी कटर का उपयोग करके आटे को काट लें.
  • कुकीज को बेक करें : अब बने हुए शेप को एक बेकिंग शीट पर रखें और 12 से 15 मिनट तक बेक करें जब तक यह सुनहरा रंग का न हो जाये. जब रंग बदल जाये तो आप इसे निकाल कर ठंडा कर लें.
  • कुकीज को सजाएं : ठंडा होने के बाद आप कूकीज के ऊपर रंगीन चीनी या स्प्रिंकल्स से सजाएं. आप अपनी पसंद के अनुसार कुकीज को सजा सकते हैं और उन्हें और भी आकर्षक बना सकते हैं.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Gajar Halwa Recipe : बस कुछ ही मिनटाें में तैयार करें गर्मागर्म गाजर का हलवा, हर किसी का लेगा दिल जीत

Also Read : Dhokla recipe : नाश्ते के लिये परफेक्ट है स्वादिष्ट और स्पंजी ढोकला, यहां जानें बनाने की आसान रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola