Twins Parenting Tips: घर की दो रौनक, जुड़वां बच्चों की परवरिश के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

Updated:
विज्ञापन
twins parenting tips

twins parenting tips (ai image)

Twins Parenting Tips: आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जुड़वा बच्चों की परिवरिश करने के बारे में बताने जा रहें हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Twins Parenting Tips: जुड़वां बच्चों की परवरिश करना एक विशेष अनुभव होता है. यह जितना रोमांचक और प्यारा होता है, उतनी ही चुनौतियां भी साथ लाता है. दो बच्चों की एक साथ देखभाल करना, उनके विकास और शिक्षा भावनात्मक जरूरतों को पूरा करना माता-पिता के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होती हैं. ऐसे में आज हम इस लेख में हम जानेंगे कि जुड़वां बच्चों की परवरिश कैसे करना चाहिए. 

दोनों बच्चों को अलग तरह से रखें 

जुड़वां बच्चों को अक्सर एक ही तरह की चीजें दी जाती हैं, जैसे कपड़े पहनाए जाते हैं. ऐसा करने से उनकी पहचान अच्छे से विकसित नहीं हो पाती हैं. हर बच्चे का व्यक्तित्व अलग होता है, भले ही वे एक जैसे दिखते हों. ऐसे में आप बच्चों को उनके नाम से पुकारें. इसके अलावा, उनकी पसंद-नापसंद को पहचानें और उसका सम्मान करें. 

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: गुस्से में मुंह फुलाकर बैठा है बच्चा, तो बिना डाटें बच्चे को ऐसे करें हैंडल 

उनकी जरूरतों को समझें 

हर घर में जुड़वां बच्चों को एक साथ बड़ा किया जाता है, लेकिन हर बच्चे की जरूरतें अलग होती हैं. अगर एक बच्चा ज्यादा भावुक है और दूसरा आत्मनिर्भर, तो उनके अनुसार आप अपना पैरेंटिंग स्टाइल अपनाएं. इसलिए दोनों के जरूरतें भी अलग हो सकती हैं. 

सही रूटीन बनाएं 

जुड़वा बच्चों की देखभाल में माता-पिता ज्यादा परेशान रहते हैं. इसलिए सबसे जरूरी हैं इसमें की उनके लिए सही रूटीन बनाएं. जैसे सोने, खाने, खेलने और पढ़ाई का समय के हिसाब से रूटीन बनाएं. 

एक दूसरे की मदद करना सिखाएं 

घर के बच्चे हमेशा लड़ाई-झगड़ा कर लेते हैं, जिससे माता-पिता भी अक्सर परेशान हो जाते हैं. इसके लिए आप दोनों को समझाएं कि दोनों भाई-बहन या घर के सदस्य है इसलिए प्यार और एक दूसरे की मदद करना जानें. 

यह भी पढ़ें- मम्मी-पापा अब नहीं कहेंगे ‘पढ़ लो बेटा’, बिना डांटे पढ़ने बैठ जाएगा बच्चा, अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola