Mehndi Design: तुलसी विवाह के खास मौके पर हाथों की शोभा बढ़ाएं, ट्राई करें ये सुंदर मेहंदी डिजाइन

Updated:
विज्ञापन
mehndi design image

mehndi design image ( AI Image)

Mehndi Design: अगर आप भी तुलसी विवाह के मौके पर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो आप इस आर्टिकल में सुंदर मेहंदी डिजाइन को देख सकती हैं.

विज्ञापन

Mehndi Design: किसी भी खास पर्व-त्योहार पर महिलाएं शृंगार करती हैं. इन खास मौकों पर कई महिलाएं मेहंदी लगाती हैं. सुंदर मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की शोभा को बढ़ाते हैं. तुलसी विवाह का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है और हर साल इसे मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह किया जाता है. तुलसी विवाह के शुभ मौके पर तुलसी के पौधे को सजाया जाता है, रंगोली बनाई जाती हैं और पूजा की जाती है. इस मौके पर महिलाएं सुंदर कपड़े और ज्वेलरी पहनकर तैयार होती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं. अगर आप भी मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो आप इन मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. तो आइए देखते हैं कुछ मेहंदी डिजाइन. 

ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन 

beautiful full hand mehndi design
Full hand mehndi design ( ai image)

ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन को खास मौके जैसे शादी, त्योहार और व्रत में हाथों को सजाने के लिए लगाया जाता है. आप इस डिजाइन को लगा सकती हैं. इस डिजाइन में बारीक पैटर्न और फूल के डिजाइन को बनाया जाता है. 

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

beautiful floral mehndi design
Floral mehndi design ( ai image)

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हाथों में बेहद खूबसूरत लगता है. इसमें अलग-अलग फूलों की डिजाइन को बनाया जाता है. पत्तियों और बेलों को मिलाकर एक सुंदर पैटर्न बनाया जाता है जिससे हाथ सुंदर नजर आते हैं. 

सेंटर मेहंदी डिजाइन

centre mehndi design
Centre mehndi design ( ai image)

अगर आप सिंपल मेहंदी डिजाइन को लगाना चाहती हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है. सेंटर मेहंदी डिजाइन को हाथ के बीच में लगाते हैं और इसमें उंगलियों पर भी सुंदर डिजाइन को बनाया जाता है. 

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

minimal mehndi design
Minimal mehndi design ( ai image)

अगर आपको ज्यादा भरा-भरा डिजाइन नहीं पसंद है तो आप मिनिमल मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं. कम टाइम में आप इसे बना सकते हैं. इसमें आसान डिजाइन को बनाया जाता है.

यह भी पढ़ें- How To Make Mehndi Cone: हाथों पर बनाएं खूबसूरत डिजाइन, आसानी से तैयार करें DIY मेहंदी कोन

यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah Rangoli Design: देवउठनी एकादशी पर सजाएं आंगन – देखें तुलसी विवाह 2025 के लिए बेस्ट रंगोली डिजाइन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola