How To Make Mehndi Cone: हाथों पर बनाएं खूबसूरत डिजाइन, आसानी से तैयार करें DIY मेहंदी कोन

Author :Sweta Vaidya
Published by :Sweta Vaidya
Updated at :03 Oct 2025 2:38 PM
विज्ञापन
mehndi cone

mehndi cone ( AI Image)

How To Make Mehndi Cone: कई लोग घर पर बनी मेहंदी लगाना पसंद करते हैं. मेहंदी लगाने के लिए आपको जरूरत पड़ती है मेहंदी कोन की, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे आप इसे तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

How To Make Mehndi Cone: किसी भी खास मौके और शुभ अवसर पर मेहंदी महिलाएं अपने हाथों पर लगाती हैं. व्रत त्योहार हो या शादी का फंक्शन मेहंदी से हाथों की सुंदरता बढ़ जाती है. मेहंदी को कई बार लोग मेहंदी आर्टिस्ट से लगवाते हैं या फिर घर में खुद से लगा लेते हैं. मार्केट में मेहंदी के कोन आसानी से मिल जाते हैं. लेकिन, कुछ लोगों को घर पर बनाई हुई मेहंदी को लगाना पसंद करते हैं. इसके लिए मेहंदी का पेस्ट तैयार करते हैं. मेहंदी अच्छे से लग पाए इसके लिए जरूरी है मेहंदी कोन का सही होना. आप घर पर ही मेहंदी कोन को बना सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मेहंदी कोन को बनाने का आसान तरीका.

मेहंदी कोन बनाने के लिए सामग्री

  • एक पतली प्लास्टिक शीट
  • सेलोटेप
  • रबर बैंड

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: अब रोटी के गीले होने की छोड़ दें टेंशन, इन आसान टिप्स से रखें एकदम फ्रेश

मेहंदी कोन बनाने की विधि

  • आप मेहंदी कोन को बनाने के लिए आप पतली प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करें. प्लास्टिक की शीट को आप चौकोर शेप (Square Shape) में काट लें. 
  • अब आप एक कोने से इसे आप कोन के शेप में फोल्ड करें और कोन की नोक को पतली और पॉइंटेड रखें. धीरे धीरे से आप हल्के हाथों से टर्न करें. फोल्ड करने के बाद जो छोटा हिस्सा नीचे बचे उसे आप सेलोटेप की मदद से चिपका दें. 
  • अब आप मेहंदी को कोन में डालें और ऊपर में प्लास्टिक का हिस्सा थोड़ा सा छोड़ दें और इसे रबर बैंड की मदद से बांध दें. आपका मेहंदी का कोन तैयार है.

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: नमी और कीड़े से गेहूं हो जाता है खराब? ऐसे करें स्टोर

यह भी पढ़ें- How To Store Sweet Corn: स्वीट कॉर्न की मिठास और ताजगी रहेगी बरकरार, आजमाएं स्टोरिंग के आसान टिप्स

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola