Besan Chilla Recipe: सुबह का बन जाएगा मजेदार नाश्ता, ट्राई करें ये बेसन चीला 

Updated:
विज्ञापन
besan chilla recipe

besan chilla recipe (AI image)

Besan Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में रोटी और पोहा खाकर बोर गए है, तो इस बेसन चीला को घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसमें कई सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.

विज्ञापन

Besan Chilla Recipe: बेसन से बने लड्डू तो आपने खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी बेसन से बना चीला ट्राई किया है? सुबह-सुबह दिन की शुरुआत को मजेदार और एनर्जेटिक से करनी हैं, तो बेसन का यह चीला न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर भी है. इसे आप अपने मनपसंद सब्जियों या पनीर के साथ भी बना सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से बेसन चीला बनाने की विधि के बारे में. 

बेसन चीला बनाने के लिए सामग्री 

  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
  • प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • जीरा – ½ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें- Makhana Laddu Recipe: बिना चीनी, बिना ज्यादा मेहनत, बनाएं ये हेल्दी मखाना लड्डू 

यह भी पढ़ें- Palak Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बो है ये पलाक पराठा, जानें बनाने की आसान विधि

बेसन चीला बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में बेसन और चावल का आटा मिलाएं. 
  • इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. 
  • अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और मसाले डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • बैटर को 5-10 मिनट के लिए रख दें. फिर गरम तवे पर हल्का तेल लगाएं और बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं. 
  • चीला के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक सेंकें. इसे पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं. 
  • अब तैयार हुए गरमा-गरम चीला को चटनी या सॉस के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें- Creamy Corn Cheese: पिज्जा-बर्गर को भूल जाएंगे बच्चे, ट्राई करें ये टेस्टी क्रीमी कॉर्न चीज

यह भी पढ़ें- Dahi Bhalla Papdi Chaat: स्ट्रीट स्टाइल दही भल्ला पापड़ी चाट बनाएं अब घर पर, जानें विधि 

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola