Trending Silver Boho Jhumkas:सेलिब्रिटी लुक के लिए ट्राई करें ये स्टाइलिश बोहो झुमके

Trending Silver Boho Jhumkas
Trending Silver Boho Jhumkas : सिल्वर ज्वेलरी में इन दिनों ट्रेंड कर रहे हैं सिल्वर बोहो झुमके. अगर आप भी अपने लुक को कूल और क्लासी बनाना चाहती हैं तो देखें ये लेटेस्ट बोहो झुमका डिजाइन. जो आज कल सबको पसंद आ रही है.
Trending Silver Boho Jhumkas: आजकल भारी और महंगे गहनों की जगह लड़कियां कुछ ऐसा पहनना पसंद करती हैं जो उन्हें भीड़ से अलग दिखाए. यही कारण है कि आजकल ट्रेडिंग सिल्वर बोहो झुमके फैशन की दुनिया में छाया हुआ हैं. ये झुमके न सिर्फ आपको एक कूल सेलिब्रिटी लुक देते हैं बल्कि इन्हें आप साड़ी, सूट या फिर जींस-टॉप के साथ भी आसानी से पहन सकती हैं.

अगर आप भी कम बजट में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आइए देखते हैं बोहो झुमकों के कुछ लेटेस्ट और सबसे सुंदर डिजाइन जो आपके खूबसूरती को और भी निखार देंगे.

अफगानी स्टाइल मिरर-वर्क झुमके (Afghani Mirror-Work Jhumkas): इन दिनों अफगानी स्टाइल के बोहो झुमके सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. इनकी खासियत इनमें लगे छोटे-छोटे शीशे होते हैं जो रोशनी में चमकते हैं और आपको एक रॉयल लुक देते हैं.

कलरफुल स्टोन वाले बोहेमियन झुमके (Multi-color Stone Boho Jhumkas) :अगर आपको रंगों से प्यार है तो ये डिजाइन आपके लिए है. इन चांदी के झुमकों में फिरोजी लाल और नीले रंग के छोटे पत्थर जड़े होते हैं.ये बोहेमियन वाइब देते हैं और जींस-टॉप या मैक्सी ड्रेस के साथ बहुत कूल लगते हैं.

ट्राइबल ऑक्सीडाइज्ड ‘पीकॉक’ झुमके (Tribal Oxidised Peacock Jhumkas): ट्राइबल डिजाइन्स में मोर और हाथियों के मोटिफ्स बहुत पसंद किए जा रहे हैं. इनका रस्टिक लुक इन्हें साड़ी और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के लिए परफेक्ट बनाता है. अगर आप ऑफिस या कॉलेज के लिए कुछ एथनिक ढूंढ रही हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है.

यह भी पढ़े : Trending Silver Evil Eye Anklets: भारी पायल नहीं अब ट्रेंड में ईविल आई लाइटवेट चांदी की पायल
यह भी पढ़े : Latest Silver Payal Designs:शादी से पहले जरूर देखें ये लेटेस्ट सिल्वर पायल कलेक्शन
यह भी पढ़े : Latest Payal Design: घर गूंज उठेगा छम-छम से,जब बीवी पहनेंगी ये लेटेस्ट पायल डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




