ePaper

Trending Silver Evil Eye Anklets: भारी पायल नहीं अब ट्रेंड में ईविल आई लाइटवेट चांदी की पायल

Updated at : 23 Jan 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Trending Silver Evil Eye Anklets: भारी पायल नहीं अब ट्रेंड में ईविल आई लाइटवेट चांदी की पायल

Trending Silver Evil Eye Anklets

Trending Silver Evil Eye Anklets : पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये स्टाइलिश ईविल आई चांदी की पायल. ऑफिस हो या कॉलेज,हर लुक के लिए बेस्ट हैं ये 3 लाइटवेट डिजाइन्स. देखें साल 2026 का सबसे लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड.

विज्ञापन

Trending Silver Evil Eye Anklets: बदलते दौर के साथ फैशन का मतलब भी बदल गया है. अब महिलाएं भारी-भरकम गहनों की जगह ऐसे डिजाइन्स ज्यादा पसंद करती हैं जो पहनने में हल्के हों और दिखने में मॉडर्न लगे. यही वजह है भारी पायलों की जगह अब ‘Evil Eye’ वाली लाइटवेट चांदी की पायल ने ले ली है.

Trending silver evil eye anklets

ईविल आई पायल न केवल आपके पैरों को एक क्लासी और एलिगेंट लुक देती हैं बल्कि प्रोटेक्शन यानि की बुरी नजर से बचाने का प्रतीक भी माना जाता है. चाहे आपको ऑफिस जाना हो या कॉलेज ये मिनिमलिस्ट पायल हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगती है.

Trending-silver-evil-eye-anklets

मिनिमलिस्ट ईविल आई चेन पायल (Minimalist Evil Eye Chain Anklets): अगर आप कुछ ऐसा चाहती हैं जो दिखने में बेहद क्लासी और हल्का हो तो मिनिमलिस्ट ईविल आई चेन पायल आपके लिए परफेक्ट हैं.इसमें एक पतली चांदी की चेन होती है जिस पर एक या दो छोटे ईविल आई बीड्स लगे होते हैं. ये वेस्टर्न वियर के साथ भी बेहद खूबसूरत लगती हैं.

Minimalist evil eye chain anklets

मल्टी-लेयर्ड ईविल आई पायल (Multi-layered Evil Eye Anklets):अगर आपको थोड़ा ज्यादा ग्रेस पसंद है तो मल्टी-लेयर्ड ईविल आई पायल ट्राई करें. इसमें चांदी की दो या तीन पतली चेन एक साथ जुड़ी होती हैं जिन पर अलग-अलग साइज के ईविल आई लॉकेट्स लगे होते हैं. ये पायल आपके पैरों को एक भरा हुआ लेकिन स्टाइलिश लुक देती हैं. इन्हें एथनिक और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पेयर किया जा सकता है.

Multi-layered evil eye anklets

ईविल आई और घुंघरू वाली पायल (Evil Eye with Ghungroo Anklets): जिन लोगों को पायल की हल्की-हल्की छन-छन पसंद है उनके लिए ईविल आई और घुंघरू वाली पायल परफेक्ट है. इन पायलों में चांदी की चेन के साथ कुछ छोटे घुंघरू और एक या दो ईविल आई बीड्स होते हैं. फेस्टिवल्स या कैजुअल आउटिंग्स के लिए ये सबसे हॉट ट्रेंड हैं.

Evil eye with ghungroo anklets

यह भी पढ़े : Latest Silver Payal Designs:शादी से पहले जरूर देखें ये लेटेस्ट सिल्वर पायल कलेक्शन

यह भी पढ़े : Latest Payal Design: घर गूंज उठेगा छम-छम से,जब बीवी पहनेंगी ये लेटेस्ट पायल डिजाइन

यह भी पढ़े : Trending Payal Designs: ना सोना ना चांदी,अब पहने मोती के पायल,आपके लुक को बनाए खूबसूरत

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola