West Bengal Tourism: संगमरमर से बनी इस खूबसूरत इमारत का ब्रिटेन की महारानी से है खास नाता

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Victoria Memorial Kolkata

West Bengal Tourism: विक्टोरिया मेमोरियल किसी भी शासक को समर्पित सबसे विशाल स्मारक है. यह बंगाल के कोलकाता शहर में स्थित रानी विक्टोरिया का स्मारक है. तो जानिए इससे जुड़ी कुछ विशेष बातें.

विज्ञापन

West Bengal Tourism: बंगाल अपने साहित्य, संगीत, इतिहास और कला के लिए विश्व विख्यात है. यहां मौजूद प्राचीन मंदिर, मठ और आश्रम अद्भुत वास्तु और स्थापत्य कला का शानदार उदाहरण है. अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के कारण बंगाल की राजधानी कोलकाता भारत की सांस्कृतिक राजधानी है. कोलकाता में मौजूद विक्टोरिया मेमोरियल एक खूबसूरत और विशाल संरचना है, जो पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है. तो अगर आप भी कोलकाता आने का प्लान बना रहे हैं तो विक्टोरिया मेमोरियल जरूर आएं.

विज्ञापन

West Bengal Tourism: कैसे आएंगे विक्टोरिया मेमोरियल

ब्रिटिश राज में बनवाया गया विक्टोरिया मेमोरियल संगमरमर से बना विशाल और खूबसूरत स्मारक है, जो कोलकाता में स्थित है. आप बस,ट्रेन,प्लेन और मेट्रो के माध्यम से यहां आ सकते हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से इस स्मारक की दूरी केवल 22 किमी है. विक्टोरिया मेमोरियल का निकटतम मेट्रो स्टेशन मैदान मेट्रो और रबिन्द्र सदन मेट्रो है. विक्टोरिया मेमोरियल रानी विक्टोरिया की याद में बनवाया गया आलीशान स्मारक है.

Also Read: West Bengal Tourism: मां काली के दर्शन मात्र से पूरी होगी मनोकामना, चले आइए 51 शक्तिपीठों में सबसे सिद्ध कालीघाट मंदिर

West Bengal Tourism: ब्रिटेन की महारानी को समर्पित है यह स्मारक

ब्रिटिश राज के दौरान लॉर्ड कर्जन ने रानी विक्टोरिया को समर्पित विक्टोरिया मेमोरियल का निर्माण करवाया था. इस स्मारक की वस्तु कला बहुत ही अद्भुत है, जिसे मिस्र , मुगल और अन्य इस्लामी शैलियों की तर्ज पर बनाया गया है. ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया ने करीब 25 वर्षों तक भारत पर राज किया था, उनके सफल शासनकाल के उपलक्ष्य में इस स्मारक का निर्माण करवाया गया था. विक्टोरिया मेमोरियल के अंदर एक संग्रहालय और गार्डन भी है, जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है. इस संग्रहालय में रानी विक्टोरिया से जुड़ी कई चीजों को संरक्षित कर लोगों के देखने के लिए रखा गया है. सफेद मकराना संगमरमर से निर्मित विक्टोरिया मेमोरियल 184 फीट ऊंची इमारत है,जिसके गुंबद के चारों ओर अनेक मूर्तियां बनी हुई है. विक्टोरिया मेमोरियल एक अद्भुत संरचना है जो अपने वास्तुकला और डिजाइन के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है.

Also Read: आंखों की रोशनी कमजोर हो गई हो या कोई और दिक्कत, मुंगेर आइए…चंडिका मां सब दुख हर लेंगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola