ePaper

Winter Picnic Ideas: विंटर में पिकनिक का बना रहे हैं प्लान, तो काम आएंगे ये आइडियाज

Updated at : 10 Jan 2026 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Winter Picnic Ideas with Family in Hindi

विंटर पिकनिक आइडियाज (Image - Gemini)

Winter Picnic Ideas: इस विंटर में अगर आप परिवार के साथ पिकनिक का प्लान बना रहे हैं तो यहां कुछ जरूरी आइडियाज दिए जा रहे हैं जो आपके काम आएंगे.

विज्ञापन

Winter Picnic Ideas: पिकनिक का मजा तो सर्दियों के मौसम में ही आता है. गुनगुनी धूप और खुशनुमा मौसम में खुले आसमान के नीचे पूरे परिवार के साथ मौज मस्ती अलग ही खुशी देती है. ठंड के दिनों में बहुत सारे लोग पिकनिक प्लान करते हैं. क्या आप भी इस ठंडी में पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम यहां आपको कुछ जरूरी आइडिया देते हैं, जिसे फॉलो करके आप पिकनिक का भरपूर आनंद उठा सकते हैं.

जरूरी आइडियाज

  • सबसे पहले तो आप दिन फाइनल कर लें. घर में सबकी छुट्टी वाला दिन यानी संडे को पिकनिक का प्लान करना अच्छा रहेगा.  
  • इसके बाद आप पिकनिक के लिए जगह तय करें. अगर घर के आसपास कोई बड़ा पार्क है और वहां घूमने-खेलने के लिए खुला मैदान, झूले हैं तो आप वहां पिकनिक का प्लान कर सकते हैं.
  • अब आप पिकनिक के लिए जरूरी सामान जैसे- रग्स, चटाई, पिकनिक ब्लैंकेट, पेपर टॉवेल्स, डिस्पोजेबल प्लेट्स, टिशू पेपर, फोल्डिंग स्टूल्स, फोल्डेबल अंब्रेला या टेंट, हैंड सेनेटाइजर आदि की एक लिस्ट बना लें. इन्हें आप पिकनिक बैग में एक दिन पहले ही पैक कर लें.

इसे भी पढ़ें: Best Picnic Recipe Ideas: पिकनिक का मजा करें दोगुना, साथ में ले जाएं ये टेस्टी डिशेज, जानें आसान रेसिपी आइडियाज 

  • पिकनिक में खाने-पीने की मेन्यू को रिफ्रेशमेंट, लंच और शाम की चाय इन तीन हिस्सों में बांट लें. हर कैटेगरी में उन चीजों को शामिल करें जो ज्यादातर लोगों को पसंद हो, जैसे- चाय, कॉफी, जूस के साथ हल्के-फुल्के स्नैक्स. वहीं लंच में थोड़ी हेवी चीजें, जैसे- सैंडविच, फ्राइड राइस, बर्गर को भी रखें. जबकि शाम के लिए चाय, बिस्किट्स, वेफर्स, चिप्स, मफिन जैसी हल्की चीजें रख लें. साथ ही पीने का पानी और बच्चों को रिफ्रेशमेंट देने के लिए चॉकलेट, जूस, चिप्स आदि भी रख लें.
  • इसके बाद अब पूरा फोकस पिकनिक वाले दिन पर हो कि कितने बजे निकलना है और किसको कहां से पिक करना है आदि.
  • पिकनिक वाली जगह पर पहुंचकर आप साफ-सुथरी जगह देखकर वहां चटाई, रग्स, चादर बिछा लें और बैठ जाएं.

इसे भी पढ़ें: Travel Kit Ideas: परफेक्ट पिकनिक के लिए क्या रखें साथ? जानिए पूरी ट्रैवल किट की लिस्ट

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो आइए बिहार की इन खूबसूरत वादियों में, नेचुरल ब्यूटी मोह लेगी आपका मन

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola