ePaper

Samsung Galaxy Unpacked 2026: S26 सीरीज से लेकर जानिए इवेंट में क्या-क्या रहा खास

Updated at : 26 Feb 2026 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
Samsung Galaxy Unpacked 2026

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज और गैलेक्सी बड्स/ फोटो- सैमसंग ऑफिशियल

Samsung Galaxy Unpacked 2026 में कंपनी ने Galaxy S26 सीरीज और Galaxy Buds 4 को पेश किया. इवेंट में Galaxy AI, Perplexity इंटीग्रेशन और Gemini के मल्टी-स्टेप फीचर्स भी दिखाए गए, जो यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित एक्सपीरियंस देंगे.

विज्ञापन

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपने नए फ्लैगशिप डिवाइसेज पेश किए. सैन फ्रांसिस्को में हुए इस इवेंट में Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy Buds 4 सीरीज लॉन्च किया गया. यह इस साल का Samsung का पहला इन-पर्सन लॉन्च इवेंट था, जिसे कंपनी के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव स्ट्रीम किया गया.

इस इवेंट में सिर्फ नए डिवाइस ही नहीं, बल्कि कंपनी ने अपग्रेडेड Galaxy AI और Gemini फीचर्स का भी ऐलान किया. Samsung ने बताया कि नए स्मार्टफोन्स में Perplexity AI का इंटीग्रेशन मिलेगा, जो इन-बिल्ट और थर्ड-पार्टी ऐप्स दोनों में काम करेगा. इसके साथ एक नया “Hey Plex” हॉटवर्ड भी पेश किया गया है, जिससे यूजर वॉइस कमांड के जरिए सीधे AI असिस्टेंस ले सकेंगे. वहीं, इवेंट में Google President (Android Ecosystem) Sameer Samat ने भी Gemini के नए “agentic” AI फीचर्स की झलक दिखाई, जो राइड बुक करने या डिलीवरी ऑर्डर करने जैसे काम खुद कर सकेंगे.

Galaxy S26 Ultra: प्राइवेसी और परफॉर्मेंस का नया लेवल

Galaxy S26 Ultra इस इवेंट का मेन फोकस रहा. यह पिछले मॉडल से थोड़ा लाइट वेट और स्लिम है. इसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. खास बात यह है कि इस बार टाइटेनियम की जगह एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है.

Privacy Display: साइड से झांके तो दिखे अंधेरा

सबसे बड़ा बदलाव है नया Privacy Display फीचर. यह स्क्रीन को ऐसे डिजाइन करता है, कि सामने से सब साफ दिखे, लेकिन साइड से देखने पर स्क्रीन डार्क नजर आए. अगर आप बैंकिंग ऐप चला रहे हों या पर्सनल मैसेज पढ़ रहे हों, तो इसे खास ऐप्स के लिए ऑन किया जा सकता है. यहां तक कि सिर्फ नोटिफिकेशन को भी प्राइवेट मोड में रखा जा सकता है.

यह तकनीक “Black Matrix” पर बेस्ड है, जो स्क्रीन के पिक्सल्स की लाइट के एंगल को कंट्रोल करती है. इससे पब्लिक प्लेस में “शोल्डर सर्फिंग” यानी झांककर देखने वालों से बचा जा सकता है.

Galaxy S26 और S26 Plus: आम यूजर्स के लिए अपग्रेड

Galaxy S26 में इस बार बड़ी स्क्रीन दी गई है. हालांकि थिकनेस 7.8mm ही रखी गई है. इसमें 4,300mAh बैटरी दी गई है. वहीं S26 Plus में 4,900mAh बैटरी मिलती है.

कीमत में बढ़ोतरी हुई है. भारत में S26 की कीमत 87,999 रुपये और S26 Plus की 1,19,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं, Ultra की कीमत 1,39,999 रुपये है.

AI का दबदबा: नया Samsung Browser और Now Nudge

इस इवेंट में AI सबसे बड़ा फोकस रहा. Samsung ने नया AI-पावर्ड Samsung Browser पेश किया, जो Perplexity टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसमें “Ask AI” फीचर है, जो आपके ओपन टैब और सर्च हिस्ट्री को समझकर जवाब ढूंढ सकता है.

Now Nudge: स्मार्ट लेकिन ओवरस्मार्ट नहीं

Now Nudge को एक शांत और मददगार पर्सनल असिस्टेंट की तरह पेश किया गया है. अगर चैट में कोई दोस्त पुरानी फोटो का जिक्र करे, तो यह तुरंत वही फोटो सामने ला देगा. अगर कोई डिनर डेट पूछे, तो बिना ऐप बदले कैलेंडर दिखा देगा. कंपनी के मुताबिक, यह आपको “फ्लो” में बनाए रखता है, यानी बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

AI-पावर्ड कॉल स्क्रीनिंग: अनजान कॉल्स से स्मार्ट बचाव

AI-पावर्ड Call Screening फीचर अनजान नंबर से आने वाली कॉल को पहले ही चेक कर लेगा. यह आपको तुरंत डिटेल्स भी बता देगा, कि कॉल करने वाला क्या कहना चाहता है, ताकि आप अलर्ट रह सकें कि आपको कॉल उठानी है या नहीं. इससे स्पैम या फालतू कॉल्स से बचना आसान हो जाता है और आप तय कर सकते हैं कि कॉल रिसीव करनी है या नहीं.

Smarter Circle to Search और AI फोटो एडिटिंग

Circle to Search फीचर को और स्मार्ट बनाया गया है. अब आप किसी फोटो में एक साथ कई चीजों को सर्कल करके सर्च कर सकते हैं. जैसे किसी आउटफिट को सर्कल कर आप उसके बारे में सर्च कर सकते हैं.

कैमरा हार्डवेयर में बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन AI फोटो एडिटिंग में नया ट्विस्ट है. अब आप वॉइस या टेक्स्ट से फोटो एडिट कर सकते हैं. जैसे कि, अगर फोटो में कपकेक का एक टुकड़ा खाया हुआ है, तो AI उसे फिर से पूरा दिखा सकता है.

Galaxy Buds 4 Series: नया लुक और बेहतर साउंड

इवेंट में Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro भी लॉन्च किए गए. इनका डिजाइन नया है और वूफर बड़ा किया गया है, जिससे 20% ज्यादा वाइब्रेशन एरिया मिलता है और साउंड डेप्थ और रिच बनता है.

Gemini संभालेगा फोन के मल्टी-स्टेप काम

Google ने ऐलान किया है, कि उसका AI असिस्टेंट Gemini अब जल्द ही आपके फोन पर कई मल्टी-स्टेप काम खुद कर सकेगा. यानी खाना ऑर्डर करना हो या कैब बुक करनी हो, Gemini एक के बाद एक स्टेप्स को खुद पूरा करेगा. शुरुआत में यह फीचर Pixel 10, Pixel 10 Pro और लेटेस्ट Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्मार्टफोन्स में अवेलेबल होगा.

यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज लॉन्च, मिलेंगे स्मार्ट AI फीचर्स और एडवांस्ड सिक्योरिटी

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola