ePaper

Bihar Tourism: इस प्रसिद्ध मंदिर में भगवान शिव ने महाकवि विद्यापति को दिए थे साक्षात दर्शन, जानिए महत्व

Updated at : 15 Jul 2024 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
Ugna Mahadev Mandir, Bihar

Ugna Mahadev Mandir, Bihar

Bihar Tourism: बिहार के मधुबनी में मौजूद उगना महादेव मंदिर की कहानी काफी दिलचस्प है. यहां भोलेनाथ ने विद्यापति को दर्शन दिए थे. तो आइए जानते हैं क्यों खास है उगना महादेव मंदिर.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन केंद्रों के लिए काफी मशहूर है. यहां मौजूद प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों का विशेष महत्व है. इस राज्य में देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं. बिहार के इन्हीं प्राचीन मंदिरों में से एक है उगना महादेव मंदिर. इस मंदिर का इतिहास काफी समृद्ध है. सावन के महीने में भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर का महत्व बढ़ जाता है. यहां दूर-दूर से लोग भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं. सावन के पवित्र महीने में अगर आप भी बिहार घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जरुर विजिट करें उगना महादेव मंदिर.

Sawan 2024: क्या है इस मंदिर का महत्व

बिहार के मधुबनी जिले के भवानीपुर में मौजूद है उगना महादेव मंदिर. इस प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर में सालों भर श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है. उगना महादेव मंदिर में भगवान शिव ने अपने भक्त विद्यापति को साक्षात दर्शन दिए थे. यह मंदिर हिंदू धर्म के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है. यहां सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. सावन में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार भी होता है. इस मंदिर में भक्त दूर-दूर से शिवलिंग पर जल अर्पित करने आते हैं. इस मंदिर को उग्रनाथ महादेव के नाम से भी जाना जाता है, जहां उगना नाम से भगवान शिव की पूजा की जाती है. यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू शिवलिंग है, जिसके दर्शन करने मात्र से लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है.

Also Read: Bihar Tourism: गंगा के तट पर बसे दुर्लभ शिव मंदिर का है बैद्यनाथ धाम से नाता

Sawan 2024: जानें इसका इतिहास

उगना महादेव मंदिर का इतिहास काफी समृद्ध और खास है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मैथिली महाकवि विद्यापति की भक्ति से खुश होकर भगवान शंकर ने उगना नाम से भेष बदलकर कवि के घर चाकरी की थी. इस दौरान एक बार विद्यापति को जोरों की प्यास लगी थी तो उन्होंने उगना को जल लाने को कहा. आसपास कोई जलस्रोत न दिखने पर उगना ने अपनी जटाओं से जल निकालकर विद्यापति को पीने दिया. जल ग्रहण करने के बाद विद्यापति ने उगना से कहा इस जल का स्वाद कुछ अलग है, यह जल नहीं गंगाजल है. अपनी चोरी पकड़े जाने पर भगवान शंकर ने विद्यापति को अपना असली रूप दिखाया. कहा जाता है जिस जगह पर भगवान शिव ने विद्यापति को साक्षात दर्शन दिए थे, उसी जगह उगना महादेव मंदिर स्थापित है. भारत में मौजूद भगवान शिव के प्रमुख शिवालयों में से एक है उगना महादेव.

Also Read: Bihar Tourism: नालंदा घूमने आ रहे हैं, तो जरूर एक्सप्लोर करें ये 5 जगहें

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन