ePaper

Bihar Tourism: नालंदा घूमने आ रहे हैं, तो जरूर एक्सप्लोर करें ये 5 जगहें

Updated at : 13 Jul 2024 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
Nalanda, Bihar

Nalanda, Bihar

Bihar Tourism: बिहार में मौजूद कई ऐसी जगहें हैं, जो घूमने के लिए खास हैं. नालंदा शहर बिहार का प्रमुख पर्यटन केंद्र माना जाता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं नालंदा शहर में मौजूद कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार राज्य अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए विश्व विख्यात है. इस राज्य में कई ऐसे शहर हैं, जिनमें मौजूद प्राचीन मंदिर, खूबसूरत संरचनाएं, अद्भुत शिल्पकारी, शिलालेख और गुफाएं, बिहार को भारत के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करती है. इन जगहों पर सालों भर देशी-विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है. बिहार में मौजूद नालंदा शहर ऐसा ही एक पर्यटन स्थल है, जो अपने प्राचीन विश्वविद्यालय के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है. यहां नालंदा के खंडहर सहित कई दर्शनीय जगहें हैं, जो सैलानियों को रोमांचित करती है. नालंदा में मौजूद ऐसे ही कुछ दर्शनीय स्थल हैं:

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय

नालंदा महाविहार के खंडहर के पास स्थित नालंदा पुरातत्व संग्रहालय इस जगह के समृद्ध इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाता है. इस संग्रहालय में प्राचीन पांडुलिपियों, शिलालेखों, सिक्कों और बौद्ध मूर्तियों का संग्रह है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. इस संग्रहालय में दूर-दूर से लोग पुरावशेषों को देखने आते हैं, जिनमें मिट्टी के बर्तन, मौर्य,गुप्त और पाल काल की अनोखी मूर्तियों के साथ धातु की बनी वस्तुएं शामिल हैं.

Also Read: Bihar Tourism: खूबसूरत आर्ट देखने के हैं शौकिन, चले आइए मधुबनी

सूर्य मंदिर, नालंदा

नालंदा में स्थित सूर्य मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और जटिल नक्काशी के लिए प्रसिद्ध सूर्य देव को समर्पित मंदिर है. यहां भक्त गर्भ गृह में स्थापित सूर्य देव की पूजा और दर्शन करने आते हैं.

पावापुरी

पावापुरी जैन समुदाय के लोगों के लिए प्रमुख और पवित्र धार्मिक केंद्र है. कहा जाता है पावापुरी वही जगह है जहां भगवान महावीर को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. जैन धर्मावलम्बियों का पवित्र केंद्र होने के साथ पावापुरी पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है. यहां स्थित खूबसूरत जल मंदिर पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है. यह जगह राजगीर और बोधगया के पास बसा हुआ है.

ह्वेन त्सांग मेमोरियल हॉल

ह्वेन त्सांग मेमोरियल हॉल चीनी यात्री और विद्वान ह्वेन त्सांग की समृति में बनाई गई खूबसूरत संरचना है. यह शानदार हाॅल नालंदा के खंडहर से मात्र 1.3 किमी दूर है. भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाता यह हॉल पर्यटन स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध है.

Also Read: Bihar Tourism: गोलघर की चोटी से खूबसूरत दिखता है पटना शहर

नव नालंदा महाविहार

नव नालंदा महाविहार बौद्ध धर्म और पाली साहित्य के शोध और अध्ययन को समर्पित संस्थान है. यह संस्थान प्राचीन नालंदा महाविहार के तर्ज पर बना शैक्षणिक और पर्यटन स्थल है.

Also Read: Bihar Tourism: “जादू घर” नाम से जाना जाता है यह संग्रहालय

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन