भारत में इन जगहों पर होती है बंजी जंपिंग, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Bungee Jumping: अगर आप किसी एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनद लेना चाहते हैं तो यह स्टोरी आपके काम की है. आज हम आपको भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां बंजी-जंपिंग की सुविधा उपलब्ध है.

विज्ञापन

Bungee Jumping in India: अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए बेहद ही काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां आप बंजी-जंपिंग का आनंद उठा सकते हैं. अगर आप बंजी जंपिंग के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो बता दें यह एक एक्सट्रीम एडवेंचर स्पोर्ट्स है जिसे ट्राई करते समय आपका पसीना छूटना तय है. तो चलिए जानते हैं आप भारत में कहां कर सकते हैं बंजी जंपिंग.

ऋषिकेश

अगर आप बंजी जंपिंग का शौक रखते हैं तो इसे ऋषिकेश जाकर पूरा कर सकते हैं. बंजी जंपिंग के लिए यह जगह काफी फेमस है. ऋषिकेश में मोहन चट्टी में आप बंजी जंपिंग का आनंद ले सकते हैं. आप अगर चाहें तो यहां कुछ अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते है.

Also Read: June Travel Tips: जून में कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड मिलते हैं, ऐसे करें अपनी ट्रिप प्लान

Also Read: Travel tips: जून में घूमने के लिए भारत में इन 5 जगहों से बेहतर कुछ नहीं!

Also Read: IRCTC Bali Tour Package: बाली घूमने का मौका वो भी इतने कम पैसों में, अभी देखें ये शानदार पैकेज

बेंगलुरु

बंजी जंपिंग का शौक रखने वाले लोग बेंगलुरु में भी इस एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं. यहां क्रेन के माध्यम से छलांग लगाई जाती है. प्लैटफॉर्म की ऊंचाई 80 से लेकर 130 फ़ीट के बीच है.

लोनावला

अगर आप वीकेंड गेटअवे के लिए प्लान कर रहे हैं तो लोनावला जा सकते हैं. यह जगह बंजी जंपिंग के लिए काफी फेमस है. यहां आपको करीबन 45 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगवाई जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आप यहां बंजी जंपिंग करने जाते हैं तो इसके लिए एज लिमिट तय की गयी है.

Also Read: IRCTC Kashmir Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में करें कश्मीर की वादियों का भ्रमण, जानें कितना होगा किराया

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola