IRCTC Kashmir Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में करें कश्मीर की वादियों का भ्रमण, जानें कितना होगा किराया

IRCTC Kashmir Tour Package
IRCTC Kashmir Tour Package: गर्मियों में घूमने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आप कश्मीर की वादियों का आनंद ले पाएंगे, ऐसे में जानें कितना होगा इस ट्रिप का किराया.
IRCTC Kashmir Tour Package: आईआरसीटीसी गर्मियों की छुट्टियों के लिए एक के बाद एक बेहतरीन पैकेज लेकर आ रहा है और अब आखिरकार उन्होंने एक ऐसा पैकेज लॉन्च किया है जिसका कई लोगों को बेसब्री से इंतजार था, धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के लिए आईआरसीटीसी एक बेहतरीन पैकेज लेकर आया है जिसमें आप श्रीनगर, सोनमर्ग समेत अन्य खूबसूरत जगहों का भ्रमण कर सकते हैं, ऐसे में जानें कब से हो रही है इस पैकेज की शुरुआत और कितना होगा इस पैकेज का किराया.
कितने दिनों का होगा टूर ?
आईआरसीटीसी का यह खास कश्मीर टूर पैकेज कुल पांच रातों और छह दिनों का होगा, यह पैकेज 24 मई से शुरू हो रहा है. इस पैकेज में आपको चंडीगढ़ से फ्लाइट से श्रीनगर भेजा जाएगा. सुबह 9:25 बजे आप की फ्लाइट चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी और 10:30 में आप श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. पावकागे में यात्रियों को टॉप क्लास होटल में रखा जाएगा और साथ ही एक रात उनके रुकने के लिए खास श्रीनगर के हाउस बोट में व्यवस्था की जाएगी. इस पैकेज में कुल 5 डिनर और 5 ब्रेकफास्ट की सुविधा दी जाएगी.
Also Read: IRCTC Goa Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया है बेहतरीन चार दिनों का टूर पैकेज
इन जगहों का होगा भ्रमण
आईआरसीटीसी के इस शानदार कश्मीर टूर पैकेज में यात्री पहले दिन श्रीनगर पहुचेंगे और एयरपोर्ट से उन्हें होटल ले जाया जाएगा. पहले दिन यात्री शाम में श्रीनगर के बाजार को एक्सप्लोर कर सकते हैं, दूसरे दिन सुबह ब्रेकफास्ट के बाद यात्रियों को सोनमर्ग ले जाया जाएगा और वहां घूमने के बाद आप शाम को वापस श्रीनगर अपने होटल पहुचेंगे. तीसरे दिन आप को श्रीनगर से सोनमर्ग लेकर जाया जाएगा जहां आप विश्व के सबसे ऊंचे गुलमर्ग गोंडोला केबल कार पर सफर करेंगे. चौथे दिन आप को पहलगाम ले जाया जाएगा जहां आप को प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद मिलेगा. पांचवे दिन आप को डल झील देखने को मिलेगा और वहां आप शिकारा बोट का आनंद ले सकते हैं, इसके बाद आपको शाम में हाउसबोट में चेक इन कराया जाएगा और अगली सुबह आप वहां से चेकआउट कर के एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे.
Also Read: IRCTC Tour Package: पार्टनर के साथ करें कूर्ग और मैसूर की सैर, आईआरसीटीसी लेकर आया सस्ता टूर पैकेज
कितना होगा किराया ?
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले सफर करते हैं तो आप का किराया 41,255 होगा. अगर आप दो लोग हैं तो आपके लिए किराया प्रति व्यक्ति 36,100 रुपए होगा, अगर आप तीन लोग यात्रा करते हैं तो आप का किराया प्रति व्यक्ति 34,600 रुपए होगा. बच्चों की बात करें तो 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड लेने पर किराया 25,350 होगा और बिना बेड के किराया 22,385 होगा और 2 से 4 साल के बच्चों का किराया 15,970 रुपए होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




